Samsung Galaxy S20 Fan Edition (Galaxy S20 Lite) को लेकर मिली ये अहम जानकारियां

Samsung Galaxy S20 Fan Edition में मौजूद बैटरी का मॉडल नंबर EB-BG781ABY है। इसमें कहा गया है कि इस बैटरी की रेटेड क्षमता 4,370mAh है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 25 जुलाई 2020 11:15 IST
ख़ास बातें
  • चार रंग विकल्प और 4,500 एमएएच क्षमता बैटरी के साथ आ सकता है गैलेक्सी फोन
  • Samsung Galaxy S20 Fan Edition को माना जा रहा है Galaxy S20 Lite
  • गीकबेंच पर स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम के साथ हो चुका है लिस्ट

Samsung Galaxy S20 Fan Edition को Galaxy S20 Lite के रूप में देख जा रहा है

Samsung Galaxy S20 Fan Edition उर्फ Galaxy S20 Lite में 4,500mAh क्षमता की बैटरी शामिल होगी। इसकी जानकारी एक लीक के जरिए मिली है। पिछले कुछ समय से, सैमसंग गैलेक्सी एस20 का एक फैन एडिशन उर्फ लाइट एडिशन सुर्खियों में है। यह ठीक उसी प्रकार है, जैसे सैमसंग ने Galaxy S10 के लॉन्च के बाद Galaxy S10 Lite को मार्केट में उतारा था। पिछले लीक ने इसके कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी थी और अब फोन के नए लीक ने इसकी बैटरी की क्षमता और साथ ही फोन के संभावित रंग विकल्पों पर रोशनी डाली है। उम्मीद है कि Samsung Galaxy S20 Fan Edition इन रंगों के साथ यूरोप में लॉन्च होगा।

लेटेस्ट लीक डच ब्लॉग वेबसाइट Galaxyclub.nl की ओर से आता है, जहां दावा किया गया है कि Samsung Galaxy S20 Fan Edition में मौजूद बैटरी का मॉडल नंबर EB-BG781ABY है। इसमें कहा गया है कि इस बैटरी की रेटेड क्षमता 4,370mAh है। याद दिला दें कि Samsung Galaxy S20+ की रेटेड क्षमता भी इतनी ही है। इससे पता चलता है कि गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन में कुल बैटरी क्षमता 4,500mAh होगी, जो गैलेक्सी एस20+ की तरह ही है। इस साल जनवरी में लॉन्च किया गया Samsung Galaxy S10 Lite भी 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी से लैस आता है।
Advertisement

रंगों के बारे में बात करें तो प्रकाशन का कहना है कि अफवाहों में रहा यह आगामी गैलेक्सी फोन यूरोपीय बाज़ार में ग्रीन, ऑरेंज, रेड और व्हाइट रंग विकल्पों में बेचा जाएगा। यह स्पष्ट नहीं है कि ये रंग विकल्प अन्य बाजारों में उपलब्ध कराए जाएंगे या नहीं।

हाल ही में एक नामी टिप्सटर ने Samsung Galaxy S20 Fan Edition उर्फ Galaxy S20 Lite में 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले IP68 रेटिंग शामिल होने का दावा किया था। इसके अलावा कुछ समय पहले यह स्मार्टफोन बेंचमार्किंग साइट पर भी लिस्ट हुआ था, जहां इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम शामिल होने की जानकारी मिली थी।
Advertisement

इसी टिप्सटर ने यह भी दावा किया था कि गैलेक्सी एस20 फैन एडिशन (गैलेक्सी एस20 लाइट) में 3.3 मिलीमीटर के सेल्फी कैमरा डायमीटर के साथ होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिया जाएगा। इसके अलावा यह भी दावा किया गया था कि स्मार्टफोन इस साल की चौथी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  2. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  2. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  5. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  7. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  8. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  9. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  10. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.