Samsung Galaxy S10 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart पर लिस्ट

Samsung Galaxy S10 Lite तीन रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। अपर्चर एफ/ 2.0 है और यह सुपर स्टेडी ओआईएस स्टेबलाइज़ेशन से लैस है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 जनवरी 2020 11:27 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S10 Lite में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है
  • 6.7 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में

Samsung Galaxy S10 Lite से CES 2020 में उठा पर्दा

Samsung Galaxy S10 Lite को बीते हफ्ते के आखिर में रिलीज किया गया था। Samsung Galaxy S10 के इस कमज़ोर वर्ज़न को अब ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से साफ है कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होने की पुष्टि हुई है। सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट की कीमत सैमसंग गैलेक्सी एस10ई से कम होने की उम्मीद है। हालांकि, इस दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अभी तक भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया है।

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग से हमें सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट के अहम फीचर्स की झलक मिली है। Samsung के इस फोन में लाइव फोकस और सुपर स्टेडी ओआईएस जैसे फीचर्स पहले से मौज़ूद होंगे। Samsung Galaxy S10 Lite में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा।
Advertisement

Flipkart की लिस्टिंग से साफ है कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, उपलब्धता के संबंध में Samsung की ओर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।
 


याद रहे कि गैलेक्सी एस10 लाइट को गैलेक्सी नोट 10 लाइट के साथ सीईएस 2020 में लॉन्च किया गया था।
 

Samsung Galaxy S10 Lite price in India

भारत में सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट की कीमत का खुलासा सैमसंग ने नहीं किया है। हालांकि, कंपनी ने इसकी यूरोपीय कीमत का ऐलान कर दिया है। SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट का दाम 649 यूरो से शुरू होता है। भारत में भी कीमत इसी के आसपास हो सकती है।
Advertisement
 

Galaxy S10 Lite specifications

सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड पैनल है। पिक्सल डेनसिटी 394 पिक्सल प्रति इंच है। आगे से गैलेक्सी एस10 लाइट दिखने में गैलेक्सी नोट 10 लाइट की तरह है। दोनों ही फोन एक जैसे डिस्प्ले प्रोफाइल के साथ आते हैं। इनमें डिस्प्ले के केंद्र में टॉप पर होल-पंच है। बेज़ल पतले हैं और किनारे घुमावदार। पीछे की तरफ गैलेक्सी एस10 लाइट में गैलेक्सी नोट 10 लाइट की तुलना में बड़ा कैमरा मॉड्यूल है।
 
गैलेक्सी एस10 लाइट में 64-बिट 7एनएम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। Samsung ने फिलहाल हैंडसेट में इस्तेमाल किए गए चिपसेट का खुलासा नहीं किया है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग के इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा। यह सैमसंग हैंडसेट 8 जीबी तक रैम के साथ आता है। दूसरा विकल्प 6 जीबी रैम का है।
Advertisement

Samsung Galaxy S10 Lite तीन रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। अपर्चर एफ/ 2.0 है और यह सुपर स्टेडी ओआईएस स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। सैमसंग का कहना है कि सुपर स्टेडी ओआईएस फीचर कैमरा ऐप में मौज़ूद सुपर स्टेडी मोड के साथ काम करेगा। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। यहां पर बेहतर क्लोजअप शॉट के लिए एफ/ 2.4 लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है।

फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। गैलेक्सी एस10 लाइट की बैटरी 4,500 एमएएच की है जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और यूज़र्स हैंडसेट को फेस अनलॉक के ज़रिए भी सुरक्षित रख पाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है और 1 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। गैलेक्सी एस10 लाइट का डाइमेंशन 75.6 x 162.5 x 8.1 मिलीमीटर है और वज़न 186 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Display is bright and vivid
  • Good overall performance
  • Solid battery life
  • Capable cameras
  • Bad
  • Low-light video isn’t great
  • No IP rating or wireless charging
  • Back scuffs easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  7. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.