Samsung Galaxy S10 Lite 23 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy S10 Lite सुपर स्टेबल ओआईएस और लाइव फोकस के साथ आएगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम होगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 जनवरी 2020 10:54 IST
ख़ास बातें
  • 6.7 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है Galaxy S10 Lite में
  • Samsung Galaxy S10 Lite की बिक्री होगी फ्लिपकार्ट पर
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है गैलेक्सी एस10 लाइट में

Samsung Galaxy S10 Lite में हैं तीन रियर कैमरे और इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले

Samsung Galaxy S10 Lite का नया टीज़र फ्लिपकार्ट पर ज़ारी हुआ है। पोस्टर से पता चला है कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट को भारतीय मार्केट में 23 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। फोन को कुछ दिन पहले ही CES 2020 में पेश किया गया था। यह Samsung Galaxy S10 फोन का कमज़ोर वर्ज़न है। फ्लिपकार्ट पर ज़ारी हुए टीज़र से पुष्टि होती है कि Samsung Galaxy S10 Lite में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम होगा। यह फोन तीन रियर कैमरे के साथ आएगा। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा।
 

Samsung Galaxy S10 Lite India launch date, price, more

Flipkart पर सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट के अलग पेज को लाइव किया गया है। यहीं से Samsung Galaxy S10 Lite के लॉन्च की तारीख का पता चला है। पहले दावे किए जा रहे थे कि इस फोन को फरवरी महीने में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन Flipkart ऐप पर लाइव पोस्टर से पता चलता है कि फोन 23 जनवरी को लॉन्च होगा। इस टीज़र पर ई-कॉमर्स साइट फोन में रुचि के लिए रजिस्ट्रेशन को लाइव कर दिया गया है। इसके अलावा ‘Notify Me' बटन भी लाइव है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, टीज़र में पेज कैमरा परफॉर्मेंस और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे का ज़िक्र है। बताया गया है कि यह सुपर स्टेबल ओआईएस और लाइव फोकस के साथ आएगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 8 जीबी रैम होगा।
Advertisement

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy S10 Lite की कीमत भारत में 40,000 रुपये के आसपास हो सकती है। सीईएस 2020 के दौरान Samsung ने बताया था कि गैलेक्सी एस10 लाइट हैंडसेट प्रिज़्म व्हाइट, प्रिज़्म ब्लैक और प्रिज़्म ब्लू रंग में आएगा।
 

Galaxy S10 Lite specifications

सैमसंग गैलेक्सी एस10 लाइट में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2400 पिक्सल) इनफिनिटी ओ सुपर एमोलेड पैनल है। पिक्सल डेनसिटी 394 पिक्सल प्रति इंच है। आगे से गैलेक्सी एस10 लाइट दिखने में गैलेक्सी नोट 10 लाइट की तरह है। दोनों ही फोन एक जैसे डिस्प्ले प्रोफाइल के साथ आते हैं। इनमें डिस्प्ले के केंद्र में टॉप पर होल-पंच है। बेज़ल पतले हैं और किनारे घुमावदार। पीछे की तरफ गैलेक्सी एस10 लाइट में गैलेक्सी नोट 10 लाइट की तुलना में बड़ा कैमरा मॉड्यूल है।
Advertisement


गैलेक्सी एस10 लाइट में 64-बिट 7एनएम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.8 गीगाहर्ट्ज़ है। Samsung ने फिलहाल हैंडसेट में इस्तेमाल किए गए चिपसेट का खुलासा नहीं किया है। लीक रिपोर्ट्स की मानें तो सैमसंग के इस फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होगा। यह सैमसंग हैंडसेट 8 जीबी तक रैम के साथ आता है। दूसरा विकल्प 6 जीबी रैम का है।
Advertisement

Samsung Galaxy S10 Lite तीन रियर कैमरे वाला हैंडसेट है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। अपर्चर एफ/ 2.0 है और यह सुपर स्टेडी ओआईएस स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। सैमसंग का कहना है कि सुपर स्टेडी ओआईएस फीचर कैमरा ऐप में मौज़ूद सुपर स्टेडी मोड के साथ काम करेगा। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। यहां पर बेहतर क्लोजअप शॉट के लिए एफ/ 2.4 लेंस वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी दिया गया है।

फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। गैलेक्सी एस10 लाइट की बैटरी 4,500 एमएएच की है जो सुपर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है और यूज़र्स हैंडसेट को फेस अनलॉक के ज़रिए भी सुरक्षित रख पाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है और 1 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। गैलेक्सी एस10 लाइट का डाइमेंशन 75.6 x 162.5 x 8.1 मिलीमीटर है और वज़न 186 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy body
  • Display is bright and vivid
  • Good overall performance
  • Solid battery life
  • Capable cameras
  • Bad
  • Low-light video isn’t great
  • No IP rating or wireless charging
  • Back scuffs easily
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4,500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.