Samsung Galaxy On8 (2018) हो सकता है इस हफ्ते लॉन्च, यह होगी कीमत!

Samsung भारत में एक और स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। जानकारी सामने आई है कि सैमसंग इंडिया Galaxy On8 (2018) स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 जुलाई 2018 15:29 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy On8 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर होने का दावा
  • Redmi Note 5 Pro जैसे लोकप्रिय फोन के जवाब में आएगा यह सैमसंग फोन
  • Oppo F7, Vivo V9 और Nokia 6.1 से भी चुनौती मिलेगी

Samsung Galaxy On8 का अपग्रेड होगा नया सैमसंग फोन

Samsung भारत में एक और स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। जानकारी सामने आई है कि सैमसंग इंडिया Galaxy On8 (2018) स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च करेगी। यह फोन 4 जीबी रैम, 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और दो रियर कैमरे के साथ आएगा। सैमसंग ब्रांड के इस फोन की कीमत करीब 18,000 रुपये होगी। सूत्रों के हवाले से न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने जानकारी दी है कि नए Galaxy On8 में 6 इंच का एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

आईएएनएस ने यह भी जानकारी दी है कि यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस होगा। नाम से ऐसा प्रतीत होता है कि यह Samsung Galaxy On8 का अपग्रेड होगा जिसे सितंबर 2016 में लॉन्च किया गया था।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि यह सैमसंग की अपनी इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आने वाला गैलेक्सी ऑन सीरीज़ का दूसरा स्मार्टफोन होगा। इससे पहले कंपनी ने इस खास डिस्प्ले के साथ Samsung Galaxy On6 को लॉन्च किया था।

सैमसंग इंडिया ने हाल ही में जानकारी दी थी कि वह भारत में 20 लाख Galaxy J8 और Galaxy J6 मिड रेंज स्मार्टफोन बेचने में सफल रही है। कंपनी ने दावा किया कि उसने लॉन्च के बाद से हर दिन गैलेक्सी जे6 और गैलेक्सी जे8 के 50,000 यूनिट बेचे हैं।
Advertisement

अगर यह रिपोर्ट सही है और Samsung Galaxy On8 (2018) की कीमत 18,000 रुपये के आसपास रहती है तो इसकी भिड़ंत सीधे तौर पर लोकप्रिय Xiaomi Redmi Note 5 Pro से होगी। यह 6 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरे के साथ आने वाला फोन है। इसके अलावा सैमसंग के नए हैंडसेट को Oppo F7, Vivo V9 और Nokia 6.1 से भी चुनौती मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.