सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 स्पेसिफिकेशन के साथ कंपनी की साइट पर लिस्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2015 10:39 IST
सैमसंग की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट किए जाने के बाद अब गैलेक्सी ऑन5 और गैलेक्सी ऑन7 को चीन में लॉन्च किया जाना तय लग रहा है। इन हैंडसेट को अब सैमसंग की चीनी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। हालांकि, गैलेक्सी ऑन5 का प्रोडक्ट पेज फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

याद दिला दें कि भारत में गैलेक्सी ऑन स्मार्टफोन की लिस्टिंग से गैलेक्सी ऑन7 के कुछ स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ था। चीनी साइट की लिस्टिंग से सारे स्पेसिफिकेशन सामने आ गए हैं। कीमत या उपलब्धता की कोई जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 और गैलेक्सी ऑन7 के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं, दोनों में फ़र्क सिर्फ स्क्रीन साइज का है। गैलेक्सी ऑन5 में 5 इंच का डिस्प्ले है जबकि गैलेक्सी ऑन 5.5 इंच के डिस्प्ले के साथ लिस्ट किया गया है। दोनों ही हैंडसेट एचडी रिज़ॉल्यूशन (720x1280 पिक्सल) टीएफटी टचस्क्रीन के साथ आएंगे। इनमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एक्सेनोस 3475 प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी का रैम मौजूद होगा।

दोनों ही स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है और इनमें माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है। गैलेक्सी ऑन5 और गैलेक्सी ऑन7 में एंड्रॉयड का कौन सा वर्ज़न मौजूद होगा, इसका ज़िक्र नहीं किया गया है।
Advertisement

गैलेक्सी ऑन7 में 13 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है और इससे फुल-एचडी (1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो यह ब्लूटूथ, जीपीएस, ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी,3जी, जीपीआरएस/ एज और वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन फ़ीचर से लैस है। डुअल-सिम गैलेक्सी ऑन7 स्मार्टफोन 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आएगा। इसे व्हाइट और गोल्ड कलर में लिस्ट किया गया है।

गैलेक्सी ऑन7 में 3000 एमएएच की रीमूवेबल बैटरी है, जो गैलेक्सी ऑन5 के 2600 एमएएच से ज्यादा बड़ी है। हैंडसेट का डाइमेंशन 151.8x77.5x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम। लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि गैलेक्सी ऑन7 में मेटल वाला फ्रेम होगा और इसमें लेदर जैसा एहसास देने वाला रियर कवर भी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  3. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  4. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  5. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
  6. 2 डिस्प्ले, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरा के साथ HONOR ने लॉन्च किए 3 फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Xiaomi 18 Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, 8,000mAh से ज्यादा की बैटरी
  8. प्राइवेट चैट करने वालों के लिए WhatsApp ला रहा है काम का फीचर, मैसेज पढ़ते ही हो जाएंगे गायब!
  9. 200MP कैमरा और 7,000mAh से बड़ी बैटरी के साथ आएगा Vivo S70 Pro! स्पेसिफिकेशन्स लीक
  10. भारत में आई इलेक्ट्रिक फ्लाइंग बोट, इस शहर में 30 यात्रियों के साथ होगा समुद्री सफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.