सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट की बिक्री शुरू

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2016 10:10 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है
  • सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट की कीमत 18,490 रुपये है
सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट स्मार्टफोन पिछले हफ्ते ही भारत में लॉन्च किया गया था। अब यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर  ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट से 18,490 रुपये में खरीदा जा सकता है।

फ्लिपकार्ट सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट पर एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है। इस स्मार्टफोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत 15,000 रुपये तक की छूट के साथ खरीदा जा सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन पर नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है। फोन को एक्सचेंज ऑफर के तहत खरीदने पर अतिरिक्त 2,000 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। इसके साथ ही सिटीबैंक डेबिट या क्रेडिट कार्डधारक इस फोन को खरीदने पर 15 प्रतिशित का अतिरिक्त कैशबैक भी पा सकते हैं।
Advertisement

याद रहे कि इस स्मार्टफोन को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट और सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 (2016) में कोई फ़र्क नहीं नज़र आता है। यह फोन मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन से लैस है और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है।  

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। डुअल-नैनो-सिम स्लॉट के साथ आने वाले सैमसंग के इस फोन में मौजूद होगी 3300 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 21 घंटे तक का 3जी टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। दोनों ही कैमरे एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। रियर कैमरे के साथ फ्लैश मौजूद है और यह फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11एन और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी इंटिग्रेटेड है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
  4. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन 
  5. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  6. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  7. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  8. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  9. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  10. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.