Samsung Galaxy On Max, On Nxt और Galaxy J3 Pro मिल रहे हैं सस्ते में

सैमसंग कार्निवल की शुरुआत हो गई है, जिसमें सैमसंग के स्मार्टफोन, टीवी व अन्य घरेलू उत्पादों पर छूट मिल रही है। Samsung Galaxy On Max के 4 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की यहां कीमत 12,990 रुपये है।

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2018 15:53 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग कार्निवल की शुरुआत, 12 अप्रैल तक चलेगी सेल
  • सैमसंग के स्मार्टफोन, टीवी व अन्य घरेलू उत्पादों पर छूट
  • सैमसंग के मिड रेंज व प्रीमियम फोन पर भी दिया जा रहा है डिस्काउंट

गैलेक्सी एस7 एज

सैमसंग कार्निवल की शुरुआत हो गई है, जिसमें सैमसंग के स्मार्टफोन, टीवी व अन्य घरेलू उत्पादों पर छूट मिल रही है। यह सेल 12 अप्रैल तक जारी रहेगी। Samsung Galaxy On Max के 4 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की यहां कीमत 12,990 रुपये है। इस हैंडसेट की लॉन्च के वक्त कीमत 16,900 रुपये थी। Samsung Galaxy On Max की बात करें तो इसमें 5.7 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। इसमें 1.69 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर है। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए कंपनी ने 4 जीबी रैम दिए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल किया जा सकेगा। एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला यह एक डुअल सिम 4जी वीओएलटीई फोन है।

 यहां Samsung On 5 पर भी छूट दी जा रही है। छूट के बाद इसे यहां 5,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 स्मार्टफोन में है 5 इंच का 720x1280 पिक्सल वाला डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर, 1.5 जीबी रैम और 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा।
Advertisement

Galaxy On Nxt के 3 जीबी/64 जीबी वेरिएंट को 11,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट की स्पेसिफिकेशन पर बात करें तो यह मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन से लैस है और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है। फोन में 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा कोर चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है और साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। डुअल-नैनो-सिम स्लॉट के साथ आने वाले सैमसंग के इस फोन में मौजूद होगी 3300 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 21 घंटे तक का 3जी टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।

अब आते हैं कंपनी के अन्य स्मार्टफोन पर। कार्निवल सेल में Galaxy J3 Pro के 16 जीबी रैम वेरिएंट को 6,990 रुपये में खरीदने का मौका है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Samsung Galaxy J3 Pro में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 2 जीबी रैम के साथ आएगा। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। डुअल सिम गैलेक्सी जे3 प्रो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की स्पीड से फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 142.2x71.0x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 139 ग्राम।
Advertisement

वहीं Galaxy S7 Edge को यहां छूट के बाद 34,900 रुपये में खरीद सकते हैं। बात करें स्पेसिफिकेशन की तो गैलेक्सी एस7 एज में 5.5 इंच सुपर एमोड डिस्प्ले है जो क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। इस फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 8890 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम है।
Advertisement

दोनों ही फोन में 12 मेगापिक्सल का डुअल पिक्सल रियर कैमरा है जो एफ/1.7 अपर्चर और स्मार्ट ओआईएस फीचर से लैस है। इसी अपर्चर के साथ सेल्फी सेंसर के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो गैलेक्सी एस7 और एस7 एज एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। फिंगरप्रिंट सेंसर और डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस के लिए आईपी68 रेटिंग है। वहीं, 6.5 किलो वॉशिंग मशीन (फुल ऑटोमैटिक) वेरिएंट, बेसिक स्मार्ट टीवी और सैमसंग फ्रिज़ आदि घरेलू उत्पादों पर भी यहां छूट दी जा रही है। बता दें कि सेल में आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड धारकों को 10 फीसदी की तत्काल छूट यहां दी जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.