Samsung Galaxy Note 8 का ओलंपिक गेम्स लिमिटेड एडिशन वेरिएंट लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का नया ओलंपिक गेम्स लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया गया है। कंपनी ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में Samsung Galaxy Note 8 PyeongChang 2018 Olympic Games Limited Edition पेश किया।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 जनवरी 2018 12:36 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी नोट 8 अब ओलंपिक एडिशन में भी लॉन्च किया गया है
  • इसमें कस्टमाइज़्ड लुक और वॉलपेपर हैं
  • नए लिमिटेड एडिशन में पुराने सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 वाले स्पेसिफिकेशन ही है
सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का नया ओलंपिक गेम्स लिमिटेड एडिशन लॉन्च किया गया है। कंपनी ने दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में Samsung Galaxy Note 8 PyeongChang 2018 Olympic Games Limited Edition पेश किया। दक्षिण कोरियाई कंपनी गैलेक्सी नोट एडिशन के 4,000 से ज़्यादा यूनिट एथलीट और प्योंगचैंग विंटर गेम्स स्टाफ को फरवरी में गेम शुरू होने से पहले देगी। गौर करने वाली बात है कि नए वेरिएंट में सभी स्पेसिफिकेशन ओरिजिनल गैलेक्सी नोट 8 वाले ही हैं। हालांकि इसमें एक चमकदार व्हाटइट रियर ग्लास है और बाहर की तरफ गोल्ड ओलंपिक रिंग और बटन हैं। यह रिंग एक रॉक गोल्डन फिनिश रिम के साथ आने वाली ओलंपिक टॉर्च से प्रेरित है। एस पेन पर भी थोड़ा सी गोल्डन फिनिश है जो लिमिटेड एडिशन गैलेक्सी नोट 8 के साथ आती है।

ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियो को सपोर्ट करने के लिए, गैलेक्सी नोट 8 प्योंगचैंग 2018 ओलंपिक गेम्स लिमिटेड एडिशन में पहले से प्योंगचैंग 2018 थीम वाले वॉलपेपर लोड आते हैं। सभी पैरालंपिक विंटर गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को लिमिटेड एडिशन गैलेक्सी नोट 8 के लिए पैरालंपिक गेम्स लोगो वाला कवर भी मिलेगा।
 

जैसा कि हमने बताया कि ओलंपिक थीम वाले कस्टमाइज़ेशन के अलावा, सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 प्योंगचैंग 2018 ओलंपिक गेम्स लिमिटेड एडिशन में बाकी सारे स्पेसिफेशन अगस्त में लॉन्च हुए गैलेक्सी नोट 8 जैसे ही हैं। डुअल-सिम (नैनो सिम) सपोर्ट वाले गैलेक्सी नोट 8 में 6.3 इंच क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल्स) सुपर एमोलेड डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 521 पीपीआई है। गौर करने वाली बात है कि डिस्प्ले का डिफॉल्ट रिज़ॉल्यूशन फुलएचडी+ रहता है लेकिन इसे क्वाडएचडी+ में सेटिंग के जरिए बदला जा सकता है। इस फोन में  एक सैमसंग एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर है। इस फोन में 6 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है। अब बात Samsung Galaxy Note 8 के सबसे अहम डुअल रियर कैमरा सेटअप की। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए गए हैं जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करते हैं। फ्रंट पैनल पर सेल्फी के लिए एफ/1.7 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है और आपको 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का भी सपोर्ट मिलेगा। डिवाइस की बैटरी 3,300 एमएएच की है और वज़न 195 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent buildquality, design and display
  • Useful stylus
  • Very good cameras
  • Speedy performance
  • Bad
  • Slightly heavy
  • Battery life could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 8895

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2960 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  3. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.