सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 में होगा एंड्रॉयड एन, जुलाई में हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 मार्च 2016 10:04 IST
सैमसंग ने पिछले साल अगस्त में अपना फ्लैगशिप फैबलेट गैलेक्सी नोट 5 लॉन्च किया था। हालांकि गैलेक्सी नोट 5 लॉन्च के सात महीने बाद अब गैलेक्सी नोट 5 के अपग्रेड वेरिएंट गैलेक्सी नोट 6 के लॉन्च होने की खबरें सुर्खियों में हैं।

कोरिया की वेबसाइट द बेल (वाया फोनअरीना) के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी नोट 6 को इस बार जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। जबकि नोट 5 को अगस्त में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट के जुलाई के मध्य तक लॉन्च होने की खबरे हैं। फोन का कोडनेम 'ग्रेस' हो सकता है। इसके अलावा सैमसंग की इस नई डिवाइस में एंड्रॉयड एन आने की भी खबरें सामने आई हैं। फिलहाल एंड्रॉयड एन का बीटा टेस्ट चल रहा है और इसे मई में होने वाली गूगल की आई/ओ 2016 कॉन्फ्रेंस में सार्वजनिक रूप से लॉन्च किया जाएगा।

हालांकि, इस रिपोर्ट में गैलेक्सी नोट 6 स्मार्टफोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई है। कुछ दूसरे सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक, सैमसंग के इस नए हैंडसेट में 5.8 इंच का डिस्प्ले हो सकता है जबकि नोट 5 में 5.7 इंच स्क्रीन दिया गया था। इसके साथ ही फोन में 6 जीबी रैम, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा (कैमरे में गैलेक्सी एस7 और गैलेक्सी एस7 एज जैसे मॉड्यूल हो सकते हैं) 128 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज और एक एस पेन हो सकता है। अभी तक इस फोन के बारे में किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल सुर्खियों में छाए सैमसंग के स्मार्टफोन की बात करें तो दक्षिण कोरियाई कंपनी के गैलेक्सी एस7 मिनी स्मार्टफोन पर काम करने की खबरें लीक हुई हैं। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी एस7 मिनी में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 4.6 इंच एचडी स्क्रीन हो सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 या सैमसंग का ही एक्सायनस 8890 प्रोसेसर हो सकता है। फोन में 3 जीबी रैम और 12 मेगापिक्सल का कैमरा भी होगा। गैलेक्सी एस7 मिनी स्मार्टफोन 9.9 एमएम मोटा होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.