Samsung Galaxy M90 के बारे में मिली जानकारी

सैमसंग अपने Samsung Galaxy M40 हैंडसेट पर काम कर रही है और इसका मॉडल नंबर SM-M905F होगा।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 12 अगस्त 2019 17:50 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एम90 हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी ए90 जैसा हो सकता है
  • गैलेक्सी ए90 के 5जी वर्ज़न में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होने की जानकारी
  • Samsung Galaxy M90 भारत में भी होगा लॉन्च

Samsung Galaxy M40

सैमसंग की गैलेक्सी एम सीरीज़ के हैंडसेट को आक्रामक कीमत के लिए जाना जाता है। इस सीरीज़ में सैमसंग गैलेक्सी एम10, सैमसंग गैलेक्सी एम20, सैमसंग गैलेक्सी एम30 और सैमसंग गैलेक्सी एम40 जैसे हैंडसेट पहले से मौज़ूद हैं। इनकी कीमत भी 20,000 रुपये से कम है। अब जानकारी मिली है कि कंपनी Samsung Galaxy M90 पर काम कर रही है जिसे अक्टूबर या नवंबर में पेश किए जाने की उम्मीद है। कयास हैं कि यह फोन प्रीमियम हार्डवेयर के साथ आएगा, लेकिन कीमत बहुत ज़्यादा नहीं होगी।

टिप्सटर इशान अग्रवाल के मुताबिक, सैमसंग अपने गैलेक्सी एम90 हैंडसेट पर काम कर रही है और इसका मॉडल नंबर SM-M905F होगा। टिप्सटर ने यह भी बताया कि सैमसंग गैलेक्सी एम90 कंपनी के भीतर R6 कोडनेम से बुलाया जाता था। फिलहाल, इस हैंडसेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। लेकिन इसे भारत में नवंबर महीने में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

एक अलग ट्वीट में इशान अग्रवाल ने बताया कि सैमसंग गैलेक्सी एम90 हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी ए90 जैसा हो सकता है। यह रोचक जानकारी है, क्योंकि सैमसंग गैलेक्सी ए90 के 5जी वर्ज़न में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर होने की जानकारी मिली थी। हो सकता है कि सैमसंग अपनी एम सीरीज़ के फोन में स्नैपड्रैगन 855 की जगह थोड़ा किफायती प्रोसेसर इस्तेमाल करे, जैसे कि स्नैपड्रैगन 710 या स्नैपड्रैगन 730। फिलहाल, ये दावे कयास मात्र हैं।

पहले लीक से इस बात का पता चला था कि गैलेक्सी ए90 में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड इनफिनिटी-यू डिस्प्ले और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिल सकती है। गैलेक्सी ए90 का 4जी और 5जी वेरिएंट होगा। दोनों वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन अलग-अलग हो सकते हैं।
Advertisement

फिलहाल, यह भी साफ नहीं है कि कंपनी गैलेक्सी एम40 के बाद सीधा गैलेक्सी एम90 को लॉन्च करेगी। या फिर सैमसंग गैलेक्सी एम50, गैलेक्सी एम60, गैलेक्सी एम70 और गैलेक्सी एम80 पर काम चल रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy M90
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.