नए नवेले Samsung Galaxy M56 की भारत में सेल शुरू, Rs 3000 सस्ता खरीदें 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन!

फोन में 8 जीबी रैम दी गई है। यह 5000mAh बैटरी से लैस है और साथ में फास्ट चार्जिंग भी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2025 08:36 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 120Hz का AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
  • फोन में Exynos चिपसेट दिया गया है।
  • यह 5000mAh बैटरी से लैस है और साथ में फास्ट चार्जिंग भी है।

Samsung Galaxy M56 5G फोन को कंपनी ने भारत में 17 अप्रैल को लॉन्च किया था।

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M56 5G फोन को कंपनी ने भारत में 17 अप्रैल को लॉन्च किया था। फोन अब सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इसमें 120Hz का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन में Exynos चिपसेट दिया गया है। यह स्लिम प्रोफाइल में डिजाइन किया गया है और मोटाई केवल 7.2mm है। फोन में 8 जीबी रैम दी गई है। यह 5000mAh बैटरी से लैस है और साथ में फास्ट चार्जिंग भी है। सेल ऑफर के तहत फोन को सस्ते में खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सेल ऑफर्स के बारे में। 
 

Samsung Galaxy M56 5G Sale in India, Offers

Samsung Galaxy M56 5G की सेल भारत में शुरू हो चुकी है। फोन को Samsung की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह अन्य रिटेल स्टोर्स पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। 

Samsung Galaxy M56 5G दो कंफिग्रेशन में आता है- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज, जिसकी कीमत 27,999 रुपये है। और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज, जिसकी कीमत 30,999 रुपये है। इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत फोन पर इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है और इसे Rs 3000 सस्ता खरीदा जा सकता है। जिसके बाद फोन के दोनों वेरिएंट्स की प्रभावी कीमत क्रमश: Rs 24,999 और Rs 27,999 रह जाती है। 
 

Samsung Galaxy M56 5G specifications

Samsung Galaxy M56 5G में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इसमें FHD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है और 1200 निट्स की ब्राइटनेस वाली चमचमाती स्क्रीन के साथ आता है। कंपनी ने फोन की सेफ्टी के लिए इस पर Corning Gorilla Glass Victus+ का प्रोटेक्शन दिया है। 

फोन में Exynos 1480 चिपसेट दिया गया है जिसके साथ में कंपनी ने 8जीबी LPDDR5X RAM दी है और 256GB स्टोरेज दी है। फोन में 5000mAh की बैटरी है और साथ में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। 

कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में ट्रिपल कैमरा मिलता है जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का OIS कैमरा है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन Android 15 आधारित One UI 7 की स्किन के साथ आता है। फोन में 6 साल तक ओएस और सिक्योरिटी अपडेट्स आने की उम्मीद है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 1480

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 15, यहां से खरीदने पर फायदा ही फायदा
  2. Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 में मिल सकता है 2K 'अल्ट्रा-हाई' रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले
  2. Xiaomi 17T Pro में  मिलेगा MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Vivo X500 Pro में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
  4. Redmi Turbo 5 जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. हाई-स्पीड इंटरनेट का दायरा बढ़ाने के लिए Starlink के साथ टाई-अप कर सकती है BSNL
  6. Realme P4s 5G में मिल सकते हैं 4 स्टोरेज वेरिएंट्स, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Shark 2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Oppo ने बदली फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की सेल डेट, आज से ही खरीद सकेंगे Find X9 Ultra और Find X9s
  9. Xiaomi लेकर आया गजब डिवाइस, 3 सेकेंड में देगा गर्म पानी और मिनटों में जमाएगा बर्फ
  10. कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.