8GB रैम, 45W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा Samsung Galaxy M55 5G, FCC सर्टिफिकेशन में स्पॉट!

Samsung Galaxy M55 5G लॉन्च के नजदीक कहा जा सकता है। फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जनवरी 2024 09:52 IST
ख़ास बातें
  • फोन में Snapdragon 7 Gen 1 SoC देखने को मिल सकता है
  • साथ में Adreno 644 GPU की पेअरिंग होगी
  • यह डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 के साथ आ सकता है

Samsung Galaxy M55 5G को Samsung Galaxy M54 5G का सक्सेसर बताया जा रहा है।

Photo Credit: Samsung

Samsung की ओर से एक और मिडरेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy M55 5G को लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। डिवाइस को भारत की BIS सर्टिफिकेशन मिल चुकी है। इसके अलावा यह मोबाइल डिवाइस बेंचमार्क सर्टिफिकेशन पर भी नजर आ चुका है। इससे पता चलता है कि यह जल्द ही भारत समेत अन्य मार्केट्स में दस्तक दे सकता है। अब इस फोन को FCC सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। इसके स्पेसिफिकेशंस इससे पहले भी कई बार लीक हो चुके हैं। आइए जानते हैं अब इस लेटेस्ट लिस्टिंग में फोन के बारे में क्या जानकारी निकल कर सामने आती है। 

Samsung Galaxy M55 5G लॉन्च के नजदीक कहा जा सकता है। फोन को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है। टेक सायरन के अनुसार, यह FCC सर्टिफिकेशन में भी सामने आ चुका है। जिसकी लिस्टिंग के अनुसार, इसमें 45W फास्ट चार्जर होने का पता चला है। दरअसल यहां EP-TA845 एडेप्टर की जानकारी मिलती है जो बताती है कि फोन में 45W फास्ट चार्जिंग फीचर आने वाला है। इसमें HQ-6887NAS बैटरी देखने को मिलेगी। इसके अलावा फोन में ट्रिपल बैंड वाइ-फाइ भी होगा। इसके कनेक्टिविटी डिटेल्स भी यहां पता चल रहे हैं। फोन में GPS/BDS/Galileo/Glonass, Bluetooth, NFC, LTE, और 5G कनेक्टिविटी बताई गई है। फोन के अगले महीने लॉन्च होने की संभावना है। 
 

Samsung Galaxy M55 5G Specifications (Expected)

अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, फोन में 8GB रैम देखने को मिलेगी जो कि इसकी गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है। फोन में Snapdragon 7 Gen 1 SoC देखने को मिल सकता है, साथ में Adreno 644 GPU की पेअरिंग होगी। यह डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 14 के साथ आ सकता है। Galaxy M54 से कितना अपग्रेड ये होगा, इसका अंदाजा Galaxy M54 के स्पेसिफिकेशंस देखकर लगाया जा सकता है। 

Samsung Galaxy M54 के स्पेसिफिकेशंस देखें तो फोन में डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। डिवाइस में 6.7 इंच फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाले फोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन में 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है। फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सिक्योरिटी भी इसमें दी गई है। गैलेक्सी M54 5G में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  2. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  2. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  3. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  4. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
  5. फ्रॉड से बचाव के लिए Aadhaar को कैसे करें लॉक, ये ऐप देगी पूरा समाधान
  6. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  7. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  9. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  10. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.