Samsung Galaxy M52 5G और Galaxy M32 5G स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले हुईं लीक!

Samsung Galaxy M52 5G और Galaxy M32 5G स्पेसिफिकेशंस कथित तौर पर 25 अगस्त की लॉन्च डेट से पहले लीक हो गई हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 21 अगस्त 2021 11:06 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy M32 5G भारत में 25 अगस्त को लॉन्च होगा।
  • Galaxy M32 5G में 6.5 इंच का एचडी+ TFT इनफिनिटी-V डिस्प्ले हो सकता है।
  • Galaxy M52 5G कथित तौर पर ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करेगा।

Samsung Galaxy M32 5G 12 बैंड को सपोर्ट करेगा।

Samsung Galaxy M52 5G और Galaxy M32 5G स्पेसिफिकेशंस कथित तौर पर 25 अगस्त की लॉन्च डेट से पहले लीक हो गई हैं। दोनों फोन कुछ समय से चर्चा में रहे हैं और Samsung ने हाल ही में लॉन्च की तारीख के लिए 25 अगस्त की पुष्टि की है। अब ऐसा लगता है कि Galaxy M52 5G और Galaxy M32 5G की सभी स्पेसिफिकेशन भी लीक हो गई हैं। अभी तक सैमसंग ने Galaxy M52 5G के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन Galaxy M32 5G के लिए कुछ फीचर्स की पुष्टि की है जैसे कि MediaTek Dimensity 720 SoC, 6.5 इंच की HD + इन्फिनिटी V डिस्प्ले और क्वाड-रियर कैमरा सेटअप।
 

Samsung Galaxy M52 5G specifications (expected)

यह लीक टिपस्टर इशान अग्रवाल व 91Mobiles के साझा प्रयास से आया है और इसमें कहा गया है कि Galaxy M52 5G संभवतः Android 11-आधारित OneUI 3.1 पर ऑपरेट करेगा। लीक में कहा गया है कि इसमें Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर AMOLED इन्फिनिटी-O डिस्प्ले होगा। भीतरी फीचर्स में यह Qualcomm Snapdragon 778G SoC के साथ आएगा और 128GB एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ 6GB या 8GB रैम वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। 

Galaxy M52 5G कथित तौर पर ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करेगा जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेंसर और 5 मेगापिक्सेल डेप्थ कैमरा f/2.4 अपर्चर के साथ दिया गया है। फ्रंट साइड में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर f/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है।कनेक्टिविटी के लिए फोन 5जी के साथ 11 बैंड के सपोर्ट के साथ आएगा। कहा जा रहा है कि यह 15W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि Galaxy M52 5G का माप 164x76x7mm और वजन 175 ग्राम हो सकता है।
 

Samsung Galaxy M32 5G specifications (expected)

लीक के आधार पर Galaxy M32 5G में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) TFT इनफिनिटी-V डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन और 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। कहा जा रहा है कि फोन MediaTek Dimensity 720 SoC पर ऑपरेट करेगा। इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 6GB रैम हो सकती है। Samsung ने पहले ही प्रोसेसर और फोन की कुछ अन्य स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि कर दी है।
Advertisement

फ़ोटो और वीडियो के लिए Galaxy M32 5G में क्वाड-रियर कैमरा सेटअप होगा जो कि 48 मेगापिक्सेल प्राइमरी सेंसर द्वारा हेडलाइन किया गया है। इसमें f/2.2 अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर हो सकता है। वहीं f/2.4 लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर होने की संभावना है। आगे की तरफ फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया जाएगा  जिसमें f/2.2 अपर्चर हो सकता है। Samsung Galaxy M32 5G में 5,000mAh की बैटरी होगी और यह 12 5G बैंड को सपोर्ट करेगा।

जैसा कि पहले भी बताया जा चुका है कि Galaxy M52 5G के लिए कोई लॉन्च डेट अभी नहीं निकाली गई है। मगर सैमसंग ने पुष्टि की है कि Galaxy M32 5G भारत में 25 अगस्त को लॉन्च होगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.