Samsung Galaxy M51 भारत में जल्द देगा दस्तक, Amazon के टीज़र में दिखा डिज़ाइन

Amazon के माइक्रोसाइट के साथ ही Samsung India ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो टीज़र पोस्ट किया है, जो हमें Samsung Galaxy M51 की एक झलक देता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 27 अगस्त 2020 14:12 IST
ख़ास बातें
  • samsung Galaxy M51 के भारत लॉन्च को लेकर अमेज़न ने बनाई माइक्रोसाइट
  • होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप की हुई पुष्टि
  • पहले भी कई स्पेसिफिकेशन हो चुके हैं लीक

Samsung Galaxy M51 में होल-पंच डिस्प्ले और बड़ी बैटरी होगी

Samsung Galaxy M51 भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है और अब Amazon India द्वारा फोन को टीज़ करना इस खबर को और पक्का बना देता है। ऑनलाइन मार्केटप्लेस ने एक माइक्रोसाइट बनाया है, जो हमें नए सैमसंग फोन की झलक देता है। एक पिछली रिपोर्ट ने सुझाव दिया था कि सैमसंग गैलेक्सी एम51 सितंबर के दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही देश में लॉन्च होगा। कहा जा रहा है कि फोन में 7,000mAh की विशाल बैटरी होगी। Samsung Galaxy M51 के कुछ शुरुआती रेंडरर्स ने इसके रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन का भी सुझाव दिया है। सैमसंग गैलेक्सी एम51 के फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आने की संभावना है।

Amazon द्वारा बनाई गई माइक्रोसाइट से पता चलता है कि Samsung Galaxy M51 जल्द ही भारत में लॉन्च हो रहा है। यह नए स्मार्टफोन के सामने की एक तस्वीर को भी दिखाता है, जिसमें होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन दिखाई देता है। यह छेद टॉप सेंटर में दिया गया है। यह शुरुआती रेंडरर्स के विपरीत है, जिनमें स्क्रीन के ऊपरी-बाएं कोने में कटआउट दिखाया गया था।

Amazon के माइक्रोसाइट के साथ ही Samsung India ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए एक वीडियो टीज़र पोस्ट किया है, जो हमें गैलेक्सी एम51 की एक झलक देता है। 23 सेकंड के वीडियो में क्वाड रियर कैमरा सेटअप वाला फोन दिखाया गया है। यह इन-डिस्प्ले या एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर की उपस्थिति के बारे में भी सुझाव देता है, क्योंकि फोन के पीछे की तरफ कोई फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाई नहीं देता है। इसके अलावा, टीज़र वीडियो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और सुपर एमोलेड प्लस इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले का भी उल्लेख है।
 

Samsung Galaxy M51 specifications (expected)
हाल ही में एक टिप्सटर द्वारा गैलेक्सी एम51 के स्पेसिफिकेशन लीक किए गए थे। लीक के अनुसार गैलेक्सी एम51 में 6.67 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 386 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और अधिकतम ब्राइटनेस 420 निट्स होगी। टिप्सटर ने यह भी बताया कि फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से लैस होगा।
Advertisement

कैमरा की बात करें, तो गैलेक्सी एम51 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा, सेकेंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का होगा, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया जाएगा। सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद होगा।

गैलेक्सी एम51 में 7,000 एमएएच की दमदार बैटरी दी जा सकती है, जिसके साथ 25 वाॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए उपलब्ध होगा। फोन डुअल-सिम सपोर्, 3.5mm हेडफोन जैक और माइक्रो एसडी सपोर्ट के साथ आएगा। 163x78x8.5mm के इस फोन का भार 213 ग्राम हो सकता है।
Advertisement

हालांकि SamMobile की एक अलग रिपोर्ट में डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन और माप को लेकर अलग जानकारी दी गई थी, जिसमें फोन में 6.7 इंच सुपर एमोलेड प्लस डिस्प्ले के साथ 1,080x2,400 पिक्सल रिजॉल्यूशन मौजूद  होने की बात कही गई थी। इसमें यह भी कहा गया था कि फोन का माप 163.9x76.3x9.5mm होगा। बाकि स्पेसिफिकेशन एक जैसे थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki ने e Vitara के लॉन्च के पहले महीने में बेची 2,200 यूनिट्स
  2. भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
  3. Samsung Galaxy A27 5G में मिल सकता है Adreno 710 GPU, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Ola Electric की जोरदार रिकवरी, मार्च में बिक्री 150 प्रतिशत बढ़ी
  5. मेघालय के पहाड़ों पर सैटेलाइट से मिलेगा इंटरनेट! Starlink और सरकार के बीच हुई डील
  6. AI सर्च में आगे रहना है तो ब्रांड्स को क्या करना होगा? ये प्लेटफॉर्म आएंगे काम
  7. 1 अप्रैल से बदले ट्रैवल रूल्स, बिना e-Arrival Card एंट्री हो सकती है स्लो, जानें पूरा प्रोसेस
  8. Apple ने इन डिवाइसेज का सपोर्ट बंद किया, क्या लिस्ट में आपका भी है?
  9. Redmi Note 15 SE 5G में मिलेगी 5,800mAh की बैटरी, भारत में 2 अप्रैल को होगा लॉन्च
  10. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.