Samsung Galaxy M51 और OnePlus Nord में कौन बेहतर?

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Samsung Galaxy M51 की तुलना OnePlus Nord से की है। ताकि खरीदारी करने से पहले आपको किसी पहलू को लेकर असमंजस नहीं हो।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 सितंबर 2020 18:05 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M51 और OnePlus Nord हैं चार रियर कैमरे वाले फोन
  • 7,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है सैमसंग गैलेक्सी एम51
  • OnePlus Nord की बैटरी 4,115 एमएएच की है

Samsung Galaxy M51 vs OnePlus Nord

Samsung Galaxy M51 को भारत में गुरुवार को लॉन्च किया गया। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung का यह स्मार्टफोन 7,000 एमएएच बैटरी के साथ आएगा जो इसकी सबसे अहम खासियत है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एम51 में आपको होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन और क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। हैंडसेट में 8 जीबी तक रैम मौज़ूद हैं। इन सारी खूबियों के दम पर सैमसंग गैलेक्सी एम51 अपने प्राइस सेगमेंट में बेहद ही मज़बूत दावेदार बन जाता है। Samsung Galaxy M51 के हार्डवेयर ऐसे हैं कि इसे जुलाई महीने में ही लॉन्च किए गए OnePlus Nord से मज़बूत चुनौती मिलेगी।

हमने आपकी सुविधा के लिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Samsung Galaxy M51 की तुलना OnePlus Nord से की है। ताकि खरीदारी करने से पहले आपको किसी पहलू को लेकर असमंजस नहीं हो।
 

Samsung Galaxy M51 vs OnePlus Nord: Price in India

सैमसंग गैलेक्सी एम51 के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत भारत में 24,999 रुपये है। ग्राहक हैंडसेट के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 26,999 रुपये में खरीद पाएंगे। बता दें कि Samsung Galaxy M51 की पहली सेल 18 सितंबर को दोपहर 12 बजे Amazon और Samsung.com पर आयोजित होगी। स्मार्टफोन चुनिंदा रिटेल स्टोर्स में भी उपलब्ध होगा।


भारत में वनप्लस नॉर्ड की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। OnePlus Nord का 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 29,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स रंग में उपलब्ध है।
Advertisement


Samsung Galaxy M51 vs OnePlus Nord: Specifications

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी एम51 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 आधारित One UI Core 2.1 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड प्लस इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जुगलबंदी के लिए 8 जीबी रैम मौज़ूद हैं। क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह Sony IMX682 सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौज़ूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Advertisement

गौर करने वाली बात है कि सैमसंग गैलेक्सी एम51 का फ्रंट और रियर कैमरा सेटअप Samsung Galaxy M31s वाला ही है। फोन सिंगल टेक, ऑटो स्विच, नाइट हाइपरलैप्स और माय फिल्टर्स जैसे फीचर्स से लैस है। सेल्फी कैमरे के लिए फोन फ्रंट स्लो मोशन वीडियो, 4K वीडियो, एआर डूडल और एआर इमोजी जैसे फीचर्स से लैस है।
Advertisement

Samsung Galaxy M51 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के लिए अलग स्लॉट है। कनेक्टिविटी फीचर्स के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। हैंडसेट में किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौज़द है।

Samsung ने इस स्मार्टफोन में 7,000 एमएएच की बैटरी है जो 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

डुअल-सिम OnePlus Nord एंड्रॉयड 10 पर आधारित OxygenOS 10.5 पर चलेगा। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह नाइट मोड, रीडिंग मोड और वीडियो इनहांसर जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR4x RAM दिए गए हैं।

OnePlus Nord के पिछले हिस्से पर चार कैमरे मौज़ूद हैं। यहां पर एफ/ 1.75 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इसी प्राइमरी सेंसर का इस्तेमाल OnePlus 8 में हुआ है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नॉर्ड में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

वनप्लस नॉर्ड अल्ट्राशॉट एचडीआर, नाइटस्केप, सुपर मैक्रो, पोर्ट्रेट, प्रो मोड, पनोरमा, एआई सीन डिटेक्शन, RAW इमेज और अल्ट्रा वाइड सेल्फी जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता है।

OnePlus Nord की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। स्टोरेज बढ़ाने की कोई सुविधा नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी है।

OnePlus Nord की बैटरी 4,115 एमएएच की है जो वार्प चार्ज 30टी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x73.3x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम।
 
सैमसंग गैलेक्सी एम51 बनाम वनप्लस नॉर्ड

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.70 इंच6.44 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल 32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी12 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी256 जीबी
बैटरी क्षमता
7000 एमएएच4115 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
-1080x2400 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.706.44
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
रिज़ॉल्यूशन
-1080x2400 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
-20:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर2.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी
रैम
6 जीबी12 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी256 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांनहीं
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडी-
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512-
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हां-

कैमरा

रियर कैमरा
64-मेगापिक्सल (f/1.8) + 12-मेगापिक्सल (f/2.2) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4)48-मेगापिक्सल (f/1.75, 0.8-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकस
हांहां
रियर फ्लैश
हांदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल (f/2.2)32-मेगापिक्सल (f/2.45, 0.8-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.45)
पॉप-अप कैमरा
-नहीं
फ्रंट ऑटोफोकस
-नहीं
फ्रंट फ्लैश
-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
One UI Core 2.1OxygenOS 10.5

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
-हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
नहींहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  2. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.