50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Samsung ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 जून 2026 13:29 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच की sAMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Samsung Galaxy M47 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Samsung Galaxy M47 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच की sAMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 3 4nm 5G चिपसेट से लैस किया गया है। यहां हम आपको Samsung Galaxy M47 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy M47 5G Price

Samsung Galaxy M47 5G की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये (कूपन ऑफर के साथ) है। यह फोन Rogue Red Blaze Blue में आता है। इस फोन की बिक्री 4 जुलाई से सैमसंग की आधिकारिक साइट और ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर प्राइम डे सेल के पहले दिन शुरू होगी।

Samsung Galaxy M47 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच की sAMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2340 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 निट्स (HBM) और 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन मिलता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा यह 4X स्क्रैच रेसिस्टेंस के साथ आता है। इस फोन में 6GB / 8GB LPDDR5X RAM और 128GB / 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर काम करता है। कंपनी दावा करती है कि 6 जेन ओएस अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा। इस फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 4nm 5G चिपसेट के साथ Adreno 710 GPU दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Galaxy M47 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का एचडीआर फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.