10 हजार रुपये से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन!

Samsung Galaxy M36 5G को इस वक्त सबसे सस्ते प्राइस में खरीदा जा सकता है। Amazon ने फोन को 37% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 फरवरी 2026 07:39 IST
ख़ास बातें
  • Amazon ने फोन को 37% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है।
  • कंपनी 6 साल तक ओएस अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।
  • फोन में ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर है।

Samsung Galaxy M36 5G में 6.7 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले है और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

Photo Credit: Amazon

Samsung Galaxy M36 5G कंपनी के बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन में शुमार रह चुका है। Galaxy M36 5G को कंपनी ने जून 2025 में लॉन्च किया था। इसे अब तक की सबसे सस्ती कीमत में खरीदने का मौका है। Samsung Galaxy M36 5G को Amazon पर भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 50MP मेन कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप आता है। इसमें ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ Arm Mali G68 GPU दिया गया है। दमदार फोन पर धांसू डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं Galaxy M36 5G बेस्ट स्मार्टफोन डील के बारे में। 

Samsung Galaxy M36 5G Price Discount Amazon Deal

Samsung Galaxy M36 5G को इस वक्त सबसे सस्ते प्राइस में खरीदा जा सकता है। Amazon ने फोन को 37% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। फोन अपने MRP से 9,500 रुपये सस्ता मिल रहा है। ई-कॉमर्स शॉपिंग वेबसाइट ने इसका 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये में लिस्ट किया है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। फोन पर बैंक ऑफर भी दिया गया है। 

Samsung Galaxy M36 5G को Amazon Pay ICICI Bank कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 800 रुपये की अतिरिक्त बचत कर सकते हैं। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 15,200 रुपये रह जाती है। यानी फोन पर पूरे 10,300 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध हो सकता है। आइए जानते हैं इसके खास फीचर्स।

Samsung Galaxy M36 5G Specifications

Samsung Galaxy M36 5G में 6.7 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी गई है और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ प्रोटेक्शन है। फोन में ऑक्टा कोर Exynos 1380 प्रोसेसर के साथ Arm Mali G68 GPU दिया गया है। इसमें 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। कंपनी 6 साल तक ओएस अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

Galaxy M36 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करते हैं। Galaxy M36 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। M36 5G इसके अलावा गैलेक्सी एआई फीचर्स जैसे कि सर्किल टू सर्च, Gemini लाइव इंटरगेशन और एआई सिलेक्ट का सपोर्ट करता है।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vibrant 120Hz SuperAMOLED panel
  • Smooth software operation
  • 6 years of software updates
  • Runs cool when stressed
  • Bad
  • Average daylight and poor low-light cameras
  • Design is a smudge magnet
  • Slow charging
  • Battery life barely lasts a day
  • No charger in box
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  2. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  5. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  6. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  7. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  8. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  9. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.