50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M33 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

फोन में 5 नैनोमीटर तकनीक पर बना Exynos का ऑक्टाकोर प्रोससर है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2022 16:58 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy M33 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.8 है।
  • इसमें 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस इनफिनिटी वी डिस्प्ले दिया गया है।
  • यह फोन ब्लू और ग्रीन कलर वेरिएंट्स में आता है।

Samsung Galaxy M33 5G की भारत में कीमत 18,999 रुपये से शुरू है।

Samsung ने भारत में अपना लेटेस्ट समार्टफोन Samsung Galaxy M33 5G लॉन्च किया है। सैमसंग का ये नया स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है और 5 नैनोमीटर ऑक्टाकोर Exynos प्रोसेसर से लैस है। फोन में 8GB तक रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। 50 मेगापिक्सल के मेन सेंसर से लैस इसमें क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। ऑब्जेक्ट इरेजर फीचर और बोके मोड के साथ यह कई तरह के प्रीलोडेड मोड्स के साथ आता है। इसके अलावा इसमें वॉयस फोकस फीचर मिलता है जो कॉल्स के दौरान नॉइज को कम कर देता है। गैलेक्सी एम सीरीज के पुराने फोन की तरह इसमें भी 6,000mAh की बड़ी बैटरी है जो 25W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। 
 

Samsung Galaxy M33 5G price in India, availability

Samsung Galaxy M33 5G का 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट 18,999 रुपये में आता है। इसका 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट 20,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। हालांकि, कंपनी इन मॉडल्स को क्रमश: 17,999 और 19,999 रुपये में इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत सेल कर रही है। यह ऑफर कब तक रहेगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। 

यह फोन ब्लू और ग्रीन कलर वेरिएंट्स में आता है। इसे Amazon और Samsung India के ऑनलाइन स्टोर से 8 अप्रैल से खरीदा जा सकेगा। ICICI Bank कार्ड के माध्यम से Samsung Galaxy M33 5G की खरीद पर कंपनी 2,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है। फोन एक्सचेंज डिस्काउंट और नो-कोस्ट ईएमआई ऑप्शन्स के साथ भी उपलब्ध है। 
 

Samsung Galaxy M33 5G specifications

Samsung Galaxy M33 5G एक डुअल सिम फोन है जो Android 12 बेस्ड One UI 4.1 पर चलता है। इसमें 6.6 इंच का फुलएचडी प्लस इनफिनिटी वी डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन को Gorilla Glass 5 की सेफ्टी दी गई है। फोन में 5 नैनोमीटर तकनीक पर बना Exynos का ऑक्टाकोर प्रोससर है। इसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिलती है। फोन में सैमसंग का RAM Plus फीचर है जिसकी मदद से इनबिल्ट स्टोरेज में 16 जीबी तक स्पेस को रैम की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Galaxy M33 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.8 है। इसके अलावा इसमें 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस f/2.4 अपर्चर के साथ है। फोन में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी f/2.2 अपर्चर के साथ दिया गया है। चौथे कैमरा के रूप में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी इसमें मिलता है। रियर कैमरा में कई तरह के प्रफेशनल फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी मोड भी दिए गए हैं। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi, Bluetooth और GPS का सपोर्ट है। साथ ही इसमें साउड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। फोन में 25W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,000mAh बैटरी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. अब हवा में उड़कर होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने की Zipline से साझेदारी
  2. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब हवा में उड़कर होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने की Zipline से साझेदारी
  2. भारत में बनेंगे Oppo, OnePlus और Realme के फोन, 2027 से शुरू होगा प्रोडक्शन
  3. IND vs PAK Hockey World Cup Live: भारत-पाकिस्तान की हॉकी वर्ल्ड कप में टक्कर आज, यहां देखें मैच फ्री!
  4. बिजली गुल पर पंखा रहेगा चालू, Orient ने लॉन्च किया 10 घंटे बैटरी बैकअप वाला सीलिंग फैन
  5. मुरथल के मशहूर ढाबे में रोबोट परोस रहे परांठे, नई टेक्नोलॉजी के ग्राहक हुए दीवाने, ले रहे सेल्फी
  6. E20 से परेशान? ये ऐप बताएगा कहां मिलेगा Ethanol-Free Petrol, ऐसे करें इस्तेमाल
  7. ITR Refund Status: इनकम टैक्स के पैसे आने में देरी? ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
  8. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  9. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  10. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.