Samsung Galaxy M31s में होगी 6,000mAh बैटरी, मिला सर्टिफिकेशन

यह पहली बार नहीं है जब हमें Samsung Galaxy M31s की बैटरी की जानकारी देखने को मिली है। इससे पहले बैटरी को लेकर TUV Rheinland साइट पर भी यही जानकारी मिल चुकी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 जुलाई 2020 14:41 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M31s होगा मौजूदा Galaxy M31 का अपग्रेड
  • 6,000mAh क्षमता की बैटरी को दक्षिण कोरिया में मिला सर्टिफिकेशन
  • इससे पहले गीकबेंच में एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर के साथ हो चुका है लिस्ट

Samsung Galaxy M31s मौजूदा Galaxy M31 का अपग्रेड होगा

Samsung Galaxy M31s को एक और खबर सामने आई है, जहां स्मार्टफोन की बैटरी को कोरिया की सर्टिफिकेशन बॉडी में लिस्टेड देखा गया है। गैलेक्सी एम31एस को गैलेक्सी एम31 के अपग्रेड के रूप में देखा जा रहा है, हालांकि सैमसंग ने अभी तक नए मॉडल के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। कथित Galaxy M31s बैटरी पैक को दक्षिण कोरियाई सर्टिफिकेशन बॉडी सेफ्टी कोरिया पर मॉडल नंबर EB-BM317ABY के साथ देखा गया था। यह वही मॉडल नंबर है जिसे पिछले महीने TUV Rheinland सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था। Galaxy M31s की यह बैटरी 6,000mAh क्षमता के साथ आती। सेफ्टी कोरिया साइट पर बैटरी की एक तस्वीर भी सामने आई है।

सेफ्टी कोरिया साइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मॉडल नंबर EB-BM317ABY के साथ बैटरी को 1 जुलाई को अधिकृत बॉडी द्वारा सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ। SamMobile की रिपोर्ट कहती है कि लिस्टिंग में शुरुआत में 6,000mAh क्षमता वाली लिथियम-आयन बैटरी पैक दिखाने वाली तस्वीर भी शामिल है।
 

यह पहली बार नहीं है जब हमें Samsung Galaxy M31s की बैटरी की जानकारी देखने को मिली है। इससे पहले बैटरी को लेकर TUV Rheinland साइट पर भी यही जानकारी मिल चुकी है।
 

Samsung Galaxy M31s specifications (rumoured)

आपको बता दें, इससे पहले गीकबेंच की लिस्टिंग में सामने आ चुका है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31एस स्मार्टफोन में एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिया जाएगा। पुरानी लीक में इशारा मिल चुका है कि फोन में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज क्षमता भी दी जा सकती है।
Advertisement

इसके अलावा गैलेक्सी एम31एस एमोलेड डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, बिल्कुल गैलेक्सी एम31 की तरह। पुरानी रिपोर्ट्स में जानकारी मिली थी कि इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी एम31 स्मार्टफोन भारत में फरवरी में लॉन्च हुआ था, जिसकी शुरुआती कीमत 15,999 रुपये है। माना जा रहा है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31एस की कीमत इससे कम होगी। हालांकि, इस संबंध में सैमसंग ने अब-तक कोई आधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया है और ना ही गैलेक्सी एम31एस लॉन्च की कोई जानकारी दी है। लेकिन इस तरह बार-बार सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट होने से अंदाजा लगया जा सकता है कि फोन लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.