6,000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M21 2021 Edition फोन आज होगा लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी एम21 2021 एडिशन के लॉन्च ऑफर की बात करें, तो HDFC Bank डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेट डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन से जड़ी अपडेट्स प्राप्त करने के लिए इच्छुक ग्राहक ‘Notify Me' पर क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 जुलाई 2021 10:23 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M21 2021 Edition फोन की सेल Amazon India पर होगी
  • सैमसंग गैलेक्सी एम21 2021 एडिशन पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy M21 का अपग्रेड
  • फोन में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
Samsung Galaxy M21 2021 Edition भारतीय मार्केट में आज लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने ऐलान किया है कि यह फोन दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा और फोन के स्पेसिपिकेशन और डिज़ाइन को भी टीज़ किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी एम21 2021 एडिशन पिछले साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy M21 स्मार्टफोन का ही अपग्रेड वर्ज़न होगा और इसको लेकर पुष्टि की गई है कि नए फोन में इम्प्रूव्ड कैमरा फीचर्स मौजूद होंगे। फोन के बैक पर मौजूद कैमरा मॉड्यूल भी थोड़ा-सा अलग है। सैमसंग गैलेक्सी एम21 2021 एडिशन को लेकर टीज़ किया गया है कि इसमें 6.4 इंच एसएमोलेड डिस्प्ले दिया जाएगा और इसमें रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
 

Samsung Galaxy M21 2021 Edition price in India, sale

कंपनी ने कंफर्म किया है कि Samsung Galaxy M21 2021 Edition स्मार्टफोन आज लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की लॉन्चिंग आज दोपहर 12 बजे होगी और तब इसकी कीमत और उपलब्धता की भी जानकारी दी जाएगी। यह फोन Amazon पर लिस्ट कर दिया गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन इस ई-कॉमर्स वेबसाइट के माध्यम से खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, इसकी सेल Samsung ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से भी होगी। सैमसंग गैलेक्सी एम21 2021 एडिशन को लेकर पुष्टि की गई है कि इसमें दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो होंगे आर्कटिक ब्लू और चारकोल ब्लैक।

सैमसंग गैलेक्सी एम21 2021 एडिशन के लॉन्च ऑफर की बात करें, तो HDFC Bank डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेट डिस्काउंट मिलेगा। इस फोन से जड़ी अपडेट्स प्राप्त करने के लिए इच्छुक ग्राहक ‘Notify Me' पर क्लिक कर सकते हैं।
 

Samsung Galaxy M21 2021 Edition specifications

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी एम21 2021 एडिशन फोन Android 11 आधारित One UI पर काम करेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) इनफिनिटी यू सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले के निचले हिस्से में थोड़ा ध्यान देने योग्य बेजल मौजूद है, वहीं पावर और वॉल्यूम बटन स्मार्टफोन के दायीं ओर स्थित हैं।

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल Samsung GM2 का होगा। फोन के बाकि के दो सेंसर सैमसंग गैलेक्सी एम21 की तरह ही रहने वाले हैं, जिसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल होगा।

सैमसंग गैलेक्सी एम21 2021 एडिशन में 6,000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, बिल्कुल गैलेक्सी एम21 की तरह। फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी जल्द ही पेश कर दी जाएगी।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  2. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  3. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स हुई दोगुनी, Tata Motors का पहला रैंक बरकरार
  2. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  4. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  5. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  6. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  7. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  8. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  9. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  10. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.