Samsung Galaxy M17 5G आज हो रहा भारत में लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और फीचर्स

Samsung आज भारत में Samsung Galaxy M17 5G लॉन्च करने वाला है।

Samsung Galaxy M17 5G आज हो रहा भारत में लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Samsung Galaxy M17 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Samsung Galaxy M17 5G में 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
विज्ञापन

Samsung आज भारत में Samsung Galaxy M17 5G लॉन्च करने वाला है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर माइक्रोसाइट के जरिए इस आगामी स्मार्टफोन के कई स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। हालांकि, अभी तक कीमत और स्टोरेज वेरिएंट का पता नहीं चला है। हालांकि, अफवाहों से पता चलता है कि यह 5nm Exynos प्रोसेसर के साथ 6GB रैम और 128GB स्टोरेज से लैस होगा। इसके अलावा इसमें सर्किल टू सर्च जैसे कई AI बेस्ड टूल्स भी होंगे। यहां हम आपको Galaxy M17 5G की अनुमानित कीमत, स्पेसिफिकेशंस से लेकर फीचर्स आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy M17 5G Price (Expected)

कीमत की बात करें तो Samsung Galaxy M17 5G की कीमत कथित तौर पर 15 हजार रुपये से कम होगी। अगर ऐसा होता है तो यह पिछले वर्जन Galaxy M16 5G के बराबर हो सकती है। Galaxy M16 5G के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये थी। अमेजन पर माइक्रोसाइट से पता चला है कि Galaxy M17 5G भारत में बिक्री के लिए Amazon पर उपलब्ध होगा। यह फोन मूनलाइट सिल्वर और सैफायर ब्लैक कलर्स में उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy M17 5G Specifications, Features (Expected)

Samsung Galaxy M17 5G में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन भी होगा। यह स्मार्टफोन सैमसंग Exynos 1330 चिपसेट से लैस होगा, जिसे 5nm प्रोसेस पर बेस्ड है। इसमें 6GB तक रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। Galaxy M17 5G में एक वर्टिकल पिल-शेप्ड रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। Galaxy M17 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करने की उम्मीद है। यह गूगल के सर्किल टू सर्च जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को सपोर्ट करने के लिए टीज किया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा भी होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। यह कई AI बेस्ड फोटोग्राफी फीचर्स का भी सपोर्ट करेगा। इस फोन में 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग से लैस होगा। वहीं इसकी मोटाई 7.5 मिमी होगी। माइक्रोसाइट से पता चला है कि फोन में बाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »