Samsung के 2 'बजट' स्मार्टफोन भारत में जल्द होंगे लॉन्च, दोनों Galaxy डिवाइस का ऐसा दिखेगा डिजाइन

इस बार Galaxy M16 5G में वर्टिकली स्टैक्ड ट्रिपल कैमरा को एक पिल-शेप मॉड्यूल में रखा गया है, जबकि Galaxy M15 5G में Galaxy S23 के समान बिना किसी मॉड्यूल के तीनों कैमरा को अलग-अलग रिंग में रखा गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 फरवरी 2025 18:13 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy M16 5G और Galaxy M06 5G का एक टीजर पोस्टर लाइव हुआ
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होगा Galaxy M16 5G
  • Galaxy M06 5G में मिलेगा डुअल रियर कैमरा सेटअप

Photo Credit: Amazon

Samsung Galaxy M16 5G और Galaxy M06 5G के भारत में जल्द लॉन्च होने की पुष्टि की जा चुकी है। अभी तक कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन Amazon पर टीजर पोस्टर अपकमिंग Samsung स्मार्टफोन्स के डिजाइन की झलक दिखाता है। Samsung Galaxy M16 5G को Galaxy M15 5G के सक्सेसर और Galaxy M06 5G को Galaxy M05 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जाएगा। Galaxy M16 5G को इससे पहले Geekbench पर भी टेस्ट किया जा चुका है, जहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी।

Amazon इंडिया पर Samsung Galaxy M16 5G और Galaxy M06 5G का एक टीजर पोस्टर लाइव हुआ है, जो इनके जल्द लॉन्च की ओर इशारा देता है। यहां दोनों स्मार्टफोन के स्कैच भी हैं, जो हमें काफी हद तक अंदाजा देते हैं कि अपकमिंग स्मार्टफोन्स कैसे दिखाई देंगे। टीजर इमेज में बाईं ओर दिखाया गया फोन Galaxy M16 5G प्रतीत होता है, क्योंकि इसमें तीन रियर कैमरों का सेटअप दिखाई देता है। बता दें कि Galaxy M15 5G में भी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल है। हालांकि, पिछले मॉडल की तुलना में अपकमिंग फोन का कैमरा मॉड्यूल बदला गया है।
Advertisement

इस बार Galaxy M16 5G में वर्टिकली स्टैक्ड ट्रिपल कैमरा को एक पिल-शेप मॉड्यूल में रखा गया है, जबकि Galaxy M15 5G में Galaxy S23 के समान बिना किसी मॉड्यूल के तीनों कैमरा को अलग-अलग रिंग में रखा गया है।

दूसरी ओर, Galaxy M06 5G प्रतीत होता है, जिसमें Galaxy M05 के समान डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। यहां भी अलग-अलग कैमरा रिंग के बजाय वर्टिकली स्टैक्ड कैमरा को एक पिल-शेप मॉड्यूल में रखा गया है। बता दें कि Galaxy M05 में 50MP प्राइमरी और 2MP डेप्थ सेंसर शामिल है। फिलहाल कंपनी ने इस दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स को पर्दे के पीछे रखा है।
Advertisement

इससे पहले Galaxy M16 5G के रेंडर को भी लीक किया गया था, जहां समान डिजाइन दिखाई दिया था। इससे पता चला था कि इस डिवाइस में शार्प फ्लैट कॉर्नर मिलेंगे, दाईं ओर पावर बटन, वॉल्यूम कंट्रोल और फिंगरप्रिंट सेंसर और बाईं ओर एक सिम स्लॉट होगा। फ्रंट में सेल्फी कैमरे के लिए इनफिनिटी-यू शेप नॉच होगा। 
Advertisement

वहीं, इसे गीकबेंच पर भी टेस्ट किया गया था, जहां इशारा मिला था कि Galaxy M16 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और 8GB रैम मिलेगी। फोन को Android 14 के साथ टेस्ट किया गया था और इस कॉन्फिगरेशन के साथ इसने सिंगल-कोर में 552 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1611 अंक हासिल किए थे।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  4. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  5. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  6. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  7. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  8. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  9. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.