Samsung ला रही नया स्‍मार्टफोन! Galaxy M15 में होगी 6000mAh बैटरी

Samsung Galaxy M15 : Galaxy A15 में तो मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 6100 प्लस प्रोसेसर इस्‍तेमाल हुआ था, उसके मुकाबले Galaxy M15 में ज्‍यादा पावरफुल प्रोसेसर लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2023 18:04 IST
ख़ास बातें
  • Samsung एक नए स्‍मार्टफोन Galaxy M15 के लॉन्‍च पर काम कर रही
  • नए फोन को 2024 में लाया जा सकता है
  • Galaxy A15 का रीब्रैंड हो सकता है यह फोन

Galaxy A15 को भारत में दो रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। (गैलेक्‍सी ए15 की तस्‍वीर।)

Samsung एक नए स्‍मार्टफोन Galaxy M15 के लॉन्‍च पर काम कर रही है। यह दावा एक रिपोर्ट में किया गया है। अपकमिंग फोन को Galaxy A15 के रीब्रैंडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। Galaxy M15 में कौन से प्रमुख फीचर्स और स्‍पेसिफ‍िकेशंस होंगे, इस बारे में अभी तक कुछ कन्‍फर्म नहीं है। लेकिन कहा जा रहा है कि फोन में पावरफुल बैटरी होगी। सैमसंग Galaxy M15 से जुड़ी हर एक डिटेल जान लेते हैं। 

GalaxyClub के हवाले से सैममाेबाइल की रिपोर्ट में लिखा गया है कि Galaxy M15 में 6,000mAh की बैटरी होगी, जोकि गैलेक्सी A15 से 1,000mAh ज्‍यादा है। प्रोसेसर कौन सा दिया जाएगा, इसकी जानकारी अभी नहीं है। Galaxy A15 में तो मीडियाटेक का डाइमेंस‍िटी 6100 प्लस प्रोसेसर इस्‍तेमाल हुआ था, उसके मुकाबले Galaxy M15 में ज्‍यादा पावरफुल प्रोसेसर लगाया जा सकता है। 
 
बात करें Galaxy A15 की तो इस डिवाइस को भारत में दो रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। इसके 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 19,499 रुपये है। वहीं, 8GB + 256GB वेरिएंट को 22,499 रुपये में लिया जा सकता है। यह फोन ब्‍लू ब्‍लैक, ब्‍लू और लाइट ब्‍लू कलर ऑप्‍शन में आता है। 

Galaxy A15 5G में 6.5 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले है। इसमें ड्यूड्रॉप नॉच है। डिस्‍प्‍ले में फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन मिलता है और यह 90 हर्त्‍ज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी पीक ब्राइटनैस 800 निट्स है। Galaxy A15 5G स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6100 प्‍लस प्रोसेसर की ताकत है। यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर One UI 6 सॉफ्टवेयर की लेयर है। 
Advertisement

Galaxy A15 5G में 50 मेगापिक्‍सल का मेन रियर कैमरा है। साथ में 5 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 5 मेगापिक्‍सल का मैक्रो शूटर दिया गया है। यानी यह एक ट्रिपल रियर कैमरा फोन है। फ्रंट में 13 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। Galaxy A15 5G में 5000 एमएएच की बैटरी है, जो 25 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  4. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  5. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  6. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  7. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  9. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  10. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.