Samsung Galaxy M13 5G भारत में MediaTek और 5000mAh बैटरी के साथ जल्द होगा लॉन्च!

रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टफोन ब्लू, ब्राउन और ग्रीन कलर ऑप्शन में भारत आ सकते हैं। Samsung Galaxy M13 5G और Samsung Galaxy M13 दोनों के जल्द ही भारत में डेब्यू करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जून 2022 10:17 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M13 और Samsung Galaxy M13 5G को भारत में लॉन्च होंगे।
  • Samsung Galaxy M13 के 5G वेरिएंट में 6.5 इंच की LCD टचस्क्रीन मिलेगी।
  • इस फोन में f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

Samsung Galaxy M13 5G

Photo Credit: Samsung

Samsung जल्द ही कथित तौर पर Samsung Galaxy M13 और Samsung Galaxy M13 5G को भारत में लॉन्च करेगी। Samsung M13 5G में MediaTek Dimensity SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह देश में 3 कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 6.5 इंच की LCD डिस्प्ले HD+ रेजोल्यूशन और 269ppi पिक्सल डेनसिटी के साथ दी जा सकती है। स्मार्टफोन में Samsung की वर्चुअल RAM फीचर के साथ आने की भी जानकारी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसे पहले यूएस फेडरल कम्युनिकेशंस कमिशन (FCC) सर्टिफिकेशन डाटाबेस पर देखा जा चुका है।

टिपस्टर इशान अग्रवाल के साथ पब्लिश MySmartPrice की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पहले लॉन्च किए गए Samsung Galaxy M13 स्मार्टफोन के 5G वेरिएंट में 6.5 इंच की LCD टचस्क्रीन HD+ रेजॉल्यूशन और 269ppi पिक्सल डेंसिटी होगी। बताया जाता है कि इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 द्वारा 2.2Gz क्लॉक स्पीड होगी। इसमें 5,000mAh की बैटरी के साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।

Samsung Galaxy M13 5G के बेस वेरिएंट में 4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आ सकती है, जबकि दूसरे वेरिएंट में 6GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। स्मार्टफोन को वर्चुअल RAM को सपोर्ट करने के लिए भी कहा गया है। यह एक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक के स्टोरेज में विस्तार किया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन में 11 5G बैंड सपोर्ट आने की बात कही गई है। बताया जाता है कि इस स्मार्टफोन में f/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मार्टफोन ब्लू, ब्राउन और ग्रीन कलर ऑप्शन में भारत आ सकते हैं। Samsung Galaxy M13 5G और Samsung Galaxy M13 दोनों के जल्द ही भारत में डेब्यू करने की उम्मीद है।

इससे पहले आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy M13 5G को US FCC सर्टिफिकेशन डेटाबेस पर स्पॉट किया गया था। स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन डाटाबेस पर मॉडल नंबर SM-M135M के साथ लिस्ट किया गया था। मॉडल नंबर के अलावा लिस्टिंग से यह भी पता चला कि स्मार्टफोन 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  2. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Gemma 4: गूगल का नया AI मॉडल बिना इंटरनेट भी चलेगा, स्मार्टफोन बनेंगे सुपरस्मार्ट!
  2. 3 हफ्तों तक चलने वाली Honor Watch X5i स्मार्टवॉच लॉन्च, 60Hz AMOLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  3. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च होगा 8GB रैम, Exynos 2500 प्रोसेसर के साथ, गीकबेंच पर खुलासा
  4. फ्री में बनाएं AI वीडियो! Google Vids में आया बड़ा अपडेट, ऐसे करें इस्तेमाल
  5. 25 इंच बड़े 300Hz डिस्प्ले के साथ Redmi G25 2026 गेमिंग मॉनिटर हुए लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. Xiaomi ने सस्ता वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 10000Pa सक्शन, 180 मिनट का बैटरी बैकअप, जानें कीमत
  7. 8 हजार सस्ता खरीदें Samsung का 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन
  8. Amazon Securefest Sale: Rs 1899 से मिल रहे बेस्ट होम सिक्योरिटी कैमरा, डैशकैम डील्स!
  9. Haier ने भारत में नए हैवी ड्यूटी Desert Rose AC किए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix GT 50 Pro होगा धांसू गेमिंग फोन, यूनीक डिजाइन के साथ फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.