Samsung Galaxy M12 भारत में 6,000mAh बैटरी के साथ 10,999 में लॉन्च, इस दिन होगी सेल

Samsung Galaxy M12 को Amazon, Samsung.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए 18 मार्च से बेचा जाएगा। शुरुआत में ICICI बैंक कार्ड के जरिए इसे खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 11 मार्च 2021 14:41 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M12 भारत में 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च
  • 6,000mAh बैटरी और 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप से है लैस
  • 18 मार्च से Amazon और Samsung.com के जरिए होगी ऑनलाइन सेल

Samsung Galaxy M12 की भारत में कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है

Samsung Galaxy M12 भारत में लॉन्च हो गया है। फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी है और सैमसंग का Exynos 850 चिपसेट शामिल है। फोन अमेज़न के जरिए बेचा जाएगा। गैलेक्सी एम12 में पीछे की तरफ क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका प्राइमरी सेंसर 48-मेगापिक्सल का है। Samsung Galaxy M12 में 3.5mm ऑडियो जैक और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन 4GB और 6GB रैम वाले दो वेरिएंट्स के साथ पेश किया गया है। बता दें कि पिछले महीने इसे वियतनाम में भी लॉन्च किया जा चुका है।
 

Samsung Galaxy M12 price in India, availability

Samsung Galaxy M12 के 4GB + 64GB स्टोरेज विकल्प की भारत में कीमत 10,999 रुपये है। इसका एक 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत 13,499 रुपये रखी गई है। फोन को अट्रैक्टिव ब्लैक, एलिगेंट ब्लू और ट्रेंडी एमरल्ड ग्रीन रंग विकल्पों में पेश किया गया है। यह Amazon, Samsung.com और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए 18 मार्च दोपहर 12 बजे से सेल पर आएगा। शुरुआत में ICICI बैंक कार्ड के जरिए इसे खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
 

Samsung Galaxy M12 specifications

ड्यूल सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एम12 एंड्रॉयड पर आधारित One UI Core पर चलता है। फोन में 6.5-inch HD+ (720x1,600 पिक्सल) TFT इंफीनिटी-वी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर Exynos 850 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज दिया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Samsung Galaxy M12 में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेटअप में एफ/2.0 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर और 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 5 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/2.2 अपर्चर से लैस 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मौजूद है।
Advertisement

Samsung Galaxy M12 में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें साइड माउंडेट फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Samsung Galaxy M12 में 6,000mAh बैटरी मिलती है और कंपनी का दावा है कि यह 58 घंटों तक का टॉक टाइम दे सकती है। फोन का डायमेंशन 164.0x75.9x9.7mm और वज़न 221 ग्राम है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.