Samsung Galaxy M11, 5000mAh बैटरी, ट्रिपल रियर कैमरा फोन के दाम Rs1 हजार हुए कम, अब इतने में खरीदें

4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के अलावा, सैमसंग गैलेक्सी एम11 का 3 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत फिलहाल 9,999 रुपये है। इसे 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन बाद में इसकी कीमत घटकर 10,499 रुपये हो गई थी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 फरवरी 2021 15:48 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M11 की कीमत कई बार हो चुकी है कम
  • नई कीमत ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों पर उपलब्ध हैं
  • फोन के 3 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये है

Samsung India ऑनलाइन स्टोर पर स्मार्टफोन की नई कीमत लिस्ट कर दी गई है

Samsung Galaxy M11 स्मार्टफोन की कीमत भारत में एक बार फिर कम हो गई है। इस बार कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 1,000 रुपये सस्ता कर दिया है, जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने Gadgets 360 को दी। आपको बता दें, चार महीने पहले भी Samsung ने गैलेक्सी एम11 की कीमत में कटौती की थी। सैमसंग गैलेक्सी एम11 को भारत में पिछले साल जून में Galaxy M01 के साथ लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन होल-पंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इस फोन में डॉल्बी अटॉमस ऑडियो सपोर्ट भी दिया गया है। मार्केट में गैलेक्सी एम11 की टक्कर Redmi 9 Prime, Poco M2 और Realme C15 Qualcomm Edition जैसे स्मार्टफोन से होती है।
 

Samsung Galaxy M11 price in India

सैमसंग गैलेक्सी एम11 की कीमत 1,000 रुपये की कटौती के साथ अब 10,999 रुपये हो गई है, यह दाम फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज का है। आपको बता दें, जून महीने में Samsung Galaxy M11 फोन को 12,999 रुपये में लॉन्च किया गया था, जिसके बाद सितंबर महीने में इसे पहली बार 1,000 रुपये सस्ता किया गया था, तब इसकी कीमत घटकर 11,999 रुपये हो गई थी।

नई कीमतें ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों पर उपलब्ध है। Samsung India ऑनलाइन स्टोर पर स्मार्टफोन की नई कीमत लिस्ट कर दी गई है। हालांकि, Amazon पर यह खबर लिखते वक्त कीमत लिस्ट नहीं की गई थी। कीमत में हुई कटौती की जानकारी सबसे पहले 91Mobiles द्वारा सार्वजनिक की गई थी।

4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के अलावा, सैमसंग गैलेक्सी एम11 का 3 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत फिलहाल 9,999 रुपये है। इसे 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन बाद में इसकी कीमत घटकर 10,499 रुपये हो गई थी।
Advertisement
 

Samsung Galaxy M11 specifications

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी एम11 एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई 2.0 पर चलता है और 6.4 इंच एचडी+ (720x1560 पिक्सल) इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले पैनल से लैस आता है। इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 19.5: 9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट दिया गया है, जो 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्पों में आता है। इसका ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, एफ/1.8 अपर्चर वाले 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर से लैस है। इसके अलावा इस सेटअप में 5-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। फोन के फ्रंट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy M11 में 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प हैं जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी बढ़ाए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी शामिल हैं। इसके अलावा डिवाइस के पीछे एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी एम11 फोन 5,000mAh बैटरी से लैस आता है, जो 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन का डाइमेंशन 161.4x76.3x9.0 मिलीमीटर और वज़न 197 ग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.