Samsung Galaxy M05, Galaxy F05 को मिला BIS सर्टीफिकेशन, भारत में जल्द होंगे लॉन्च

Samsung Galaxy M05 और Galaxy F05 की कीमत भी पुराने मॉडल्स की अपेक्षा कुछ ज्यादा हो सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 अगस्त 2024 19:33 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही स्मार्टफोन्स अफॉर्डेबल प्राइस पर मार्केट में पेश किए जा सकते हैं
  • दोनों ही स्मार्टफोन्स भारतीय सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म BIS पर नजर आए हैं
  • SM-E055F/DS मॉडल नम्बर को Galaxy F05 बताया गया है

Samsung Galaxy M04 में 6.5 इंच की PLS LCD डिस्प्ले है

Photo Credit: Samsung

Samsung अपनी गैलेक्सी सीरीज में नए बजट स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। ये फोन भारत में लॉन्च होने वाले हैं जिसका संकेत भारतीय सर्टीफिकेशन में इनका स्पॉट होना है। Samsung Galaxy M05 और Galaxy F05 के नाम से ये फोन लॉन्च होने वाले हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स अफॉर्डेबल प्राइस पर मार्केट में पेश किए जा सकते हैं। इससे पहले Galaxy F04 और Galaxy M04 को कंपनी ने इस सीरीज में लॉन्च किया। अपकमिंग स्मार्टफोन्स इन्हीं दोनों डिवाइसेज के सक्सेसर के रूप में लॉन्च होने वाले हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Samsung Galaxy M05 और Galaxy F05 का भारत में लॉन्च अब नजदीक कहा जा सकता है। क्योंकि ये दोनों ही स्मार्टफोन्स भारतीय सर्टीफिकेशन प्लेटफॉर्म BIS (via)पर नजर आए हैं। SM-E055F/DS मॉडल नम्बर को Galaxy F05 बताया गया है, जबकि SM-M055F/DS मॉडल नम्बर वाला हैंडसेट Galaxy M05 हो सकता है। दोनों ही स्मार्टफोन्स में डुअल सिम कार्ड का सपोर्ट दिया गया है। अभी तक इन दोनों ही डिवाइसेज के बारे में कुछ खास जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन संभावित रूप से दोनों ही स्मार्टफोन्स में पुराने मॉडल्स की अपेक्षा अपग्रेडेड सर्टीफिकेशंस देखने को मिलेंगे। 

Samsung Galaxy M05 और Galaxy F05 की कीमत भी पुराने मॉडल्स की अपेक्षा कुछ ज्यादा हो सकती है। स्पेसिफिकेशंस का अंदाजा पुराने मॉडल्स से लगाया जा सकता है। Samsung Galaxy M04 में 6.5 इंच की PLS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Helio P35 चिपसेट दिया गया है। 

फोन में 4GB फिजिकल RAM और 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट है। इसमें 128 GB स्टोरेज दी गई है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ा सकते हैं। ऑपेरटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड OneUI दिया गया है। कंपनी दावा करती है कि वह 2 साल तक ओएस अपग्रेड प्रदान करेगी, यानी कि यह फोन Android 14 OS अपडेट तक काम करेगा।

बैटरी की बात करें तो M04 में 5,000mAh की बैटरी है जो कि 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ड्यूल SIM, 4G VoLTE, वाईफाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी सी-पोर्ट मिलता है। इस फोन में फेस अनलॉक बायोमैट्रिक रिकॉगनिशन फीचर है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार से सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo 5G फोन, 7200mAh बैटरी! Amazon पर धमाका डील
  2. Vi और BSNL मिलाएगी हाथ! Jio, Airtel से मुकाबला करने शेयर करेंगे टॉवर, स्पेक्ट्रम
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंतरिक्ष से आ रही आफत! तूफानी स्पीड से पृथ्वी के करीब पहुंच रहे 2 बड़े एस्टरॉयड, जेट प्लेन जितना है साइज
  2. Vi और BSNL मिलाएगी हाथ! Jio, Airtel से मुकाबला करने शेयर करेंगे टॉवर, स्पेक्ट्रम
  3. बिना बैटरी वाली स्मार्टवॉच! शरीर की गर्मी से चलेगी, जल्द हो सकती है लॉन्च
  4. Jio का सबसे बड़ा धमाका! 500 रुपये में 12 OTT, फ्री Jiohotstar, Prime Video, 2GB डेली, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग वाला प्लान!
  5. आधार कार्ड खो गया! घबराएं नहीं, घर बैठे मिलेगा, बस ये स्टेप करें फॉलो
  6. Samsung Galaxy A57, Galaxy A37 की लॉन्च डेट आई, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ 25 मार्च को एंट्री!
  7. Xiaomi Black Shark Blade 2+ पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh बैटरी, 22.5W चार्जिंग से लैस, जानें कीमत
  8. 9 हजार से सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo 5G फोन, 7200mAh बैटरी! Amazon पर धमाका डील
  9. Realme 16 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. सरकार ने ब्लॉक की 300 बेटिंग और गैंबलिंग वेबसाइट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.