Samsung Galaxy M02s इन खूबियों के साथ भारत में लॉन्च, कीमत 10,000 से भी कम

Samsung Galaxy M02s दो कॉन्फिग्रेशन में आता है। इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये हैं, जबकि 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को आपको 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 7 जनवरी 2021 14:18 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy M02s ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से है लैस
  • सैमसंग गैलेक्सी एम02एस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया गया है
  • गैलेक्सी एम02एस फोन में 6.5 इंच का इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दिया गया है

Samsung Galaxy M02s फोन आपको ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy M02s स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, जो कि साल 2021 का भारत में लॉन्च हुआ पहला स्मार्टफोन है। बता दें, इससे पहले इसे नेपाल में लॉन्च किया जा चुका है। सैमसंग गैलेक्सी एम02एस कंपनी का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 10,000 रुपये से भी कम है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो गैलेक्सी एम02एस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000 एमएएच तक की बैटरी दी गई है। खरीद के लिए आपको इस स्मार्टफोन में तीन कलर ऑप्शन उपलब्ध होंगे।
 

Samsung Galaxy M02s Availability and Pricing

Samsung Galaxy M02s दो कॉन्फिग्रेशन में आता है। इसके 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये हैं, जबकि 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को आपको 9,999 रुपये में खरीद सकते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन आपको ब्लैक, ब्लू और रेड कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा। सैमसंग गैलेक्सी एम02एस स्मार्टफोन को आप Amazon.in, Samsung.com और सभी रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं।  
Advertisement
 

Samsung Galaxy M02s specifications

सैमसंग गैलेक्सी एम02एस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का इनफिनिटी-वी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी तक रैम व 64 जीबी तक की स्टोरेज मिलती है, इसे आप 1 टीबी तक भी माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एम02एस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है, जिसका अपर्चर f/2.2 है। इस फोन में आईएसओ कंट्रोल, ऑटो फ्लैश, डिजिटल ज़ूम, एचडीआर और एक्सपोज़र जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Advertisement

स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फोन में आयतकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें तीनों सेंसर एक सीध लाइन में स्थित हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.