Samsung Galaxy M21, Galaxy M31 और Galaxy M41 के स्पेसिफिकेशन लीक

आधिकारिक ऐलान से पहले Samsung Galaxy M21, Galaxy M31 और Galaxy M41 के बारे में जानकारी इंटरनेट पर लीक हुई।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 अगस्त 2019 18:45 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी एम31 में हो सकता है 48 मेगापिक्सल कैमरा
  • 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला फोन हो सकता है Samsung Galaxy M41
  • सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ के इन फोन को 2020 में लॉन्च किए जाने का दावा

Samsung Galaxy M30

खबर है कि Samsung Galaxy M परिवार का विस्तार हो सकता है। दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग मार्केट में जल्द ही सैमसंग गैलेक्सी एम21, गैलेक्सी एम31 और गैलेक्सी एम41 को उतार सकती है। ये फोन भारतीय मार्केट में पहले से मौज़ूद हैंडसेट सैमसंग गैलेक्सी एम20, सैमसंग गैलेक्सी एम30 और सैमसंग गैलेक्सी एम40 के अपग्रेड होंगे। गैलेक्सी एम सीरीज़ के नए हैंडसेट को 2020 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। लेकिन आधिकारिक ऐलान से पहले Samsung Galaxy M21, Galaxy M31 और Galaxy M41 के बारे में जानकारी इंटरनेट पर लीक हुई है।

टिप्सटर सुधांशु अंभोरे ने ट्वीट के ज़रिए सैमसंग गैलेक्सी एम21, गैलेक्सी एम31 और गैलेक्सी एम41 के अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है।

दावा किया गया है कि गैलेक्सी एम21 में एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए जाएंगे। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यहां 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा और इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा।

सैमसंग ने जनवरी महीने में अपने सैमसंग गैलेक्सी एम20 हैंडसेट को सैमसंग गैलेक्सी एम10 के साथ उतारा था। यह हैंडसेट एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें भी दो रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का।

दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी एम31 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए जा सकते हैं। इस फोन में तीन रियर कैमरे भी होंगे। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा जो वाइड-एंगल लेंस के साथ आएगा और आखिरी सेंसर 5 मेगापिक्स का होगा। यह डेप्थ सेंसर है।
Advertisement

यह साफ है कि सैमसंग गैलेक्सी एम31 मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी एम30 की जगह लेगा। इसे एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ लाया गया था। इसमें भी तीन रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है।

टिप्सटर ने यह भी जानकारी दी कि सैमसंग गैलेक्सी एम41 में एक्सीनॉस 9630 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिया जाएगा। यह फोन भी तीन रियर कैमरे से लैस होगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर भी होगा। यह कंपनी का ISOCELL Bright GW1 सेंसर हो सकता है जिसे हाल ही में पेश किया गया है। इस सेंसर को रियलमी और शाओमी अपने फोन का हिस्सा बनाने वाले हैं।
Advertisement

दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एम41 में वाइड-एंगल लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। सैमसंग अपने इस फोन को मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी एम40 के अपग्रेड के तौर पर उतारेगी। इस हैंडसेट को जून महीने में स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, तीन रियर कैमरे और 32 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ उतारा गया था ।
Advertisement

हम स्वतंत्र रूप से इन दावों की पुष्टि नहीं कर सकते। ऐसे में सैमसंग गैलेक्सी एम सीरीज़ के इन हैंडसेट को लेकर किए गए दावों पर आपको पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. OnePlus N6x vs iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  2. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  4. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
  6. रात में चमकेंगे Galaxy SmartTag 3, नया डिजाइन, 500 दिन की हो सकती है बैटरी!
  7. Apple को मिला 109 अरब डॉलर से ज्यादा का रेवेन्यू, iPhone की जोरदार बिक्री 
  8. Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. माता-पिता तय करेंगे कौन से ऐप देखें बच्चे, Google प्ले स्टोर में आ रहा एज वैरिफिकेशन सिस्टम
  10. ITR Last Date 2026: आज नहीं भरा ITR तो हो सकती है परेशानी! 5 मिनट में ऐसे फाइल करें ऑनलाइन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.