Samsung Galaxy J7 Duo के बारे में जानकारी लीक, जल्द लॉन्च हो सकता है भारत में

Samsung SM-J720F जिसे पहले Galaxy J8 (2018) कहा गया था, वह अब Galaxy J7 Duo नाम से लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2018 16:15 IST
ख़ास बातें
  • Samsung SM-J720F स्मार्टफोन आ रहा दूसरे नाम से
  • पहले लगाया था Galaxy J8 (2018) नाम से लॉन्च होने का अंदाज़ा
  • अब Galaxy J7 Duo नाम से आ रहा फोन, लगा इन फीचर का अंदाज़ा

सैमसंग स्मार्टफोन

Samsung SM-J720F जिसे पहले  Galaxy J8 (2018) कहा गया था, वह अब  Galaxy J7 Duo नाम से लॉन्च हो सकता है। इस स्मार्टफोन की चर्चा लिस्टिंग साइट गीकबेंच और जीएफएक्सबेंच पर देखे जाने के बाद शुरू हो गई है। साइट पर हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन विस्तार से बताए गए हैं। कहा जा रहा है कि फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है।

जीएसएमअरीना की रिपोर्ट के हवाले से पता चला है कि SM-J720F दरअसल Galaxy J7 Duo है। बूटलोडर से इस कथित गैलेक्सी जे7 डुओ की बूट स्क्रीन भी देखी गई है। इसमें भी नाम Galaxy J7 Duo ही दिख रहा है। तस्वीर 720x1280 रिजॉल्यूशन में है, जिससे अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि हैंडसेट में रेग्युलर एचडी डिस्प्ले पैनल होगा। फर्मवेयर वर्ज़न की बात करें तो यह  J720FDDU1ARCJ / J720FODM1ARCJ / J720FXXU1ARCB है।

जीएसएम अरीना द्वारा पोस्ट किए गए कुछ स्क्रीनशॉट में कर्नल और सिस्टम फ्लैश फाइल दिख रही है। इनके मुताबिक, हैंडसेट में एक्सीनोस 7885 प्रोसेसर काम करेगा। हैंडसेट के एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलने की संभावना है। हम यह भी कह सकते हैं कि इसके टॉप पर सैमसंग एक्सपीरिएंस यूआई होगी।

पिछली लिस्टिंग की बात करें तो Samsung SM-J720F के लिए 5.5 इंच के टचस्क्रीन पैनल का अनुमान लगाया गया था। साथ ही कहा गया था कि फोन 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम विकल्प में आएगा। इसमें 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज होगा। साथ ही 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा व 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। गीकबेंच साइट की लिस्टिंग बताती है कि इसे जनवरी में अपलोड किया गया था। लिहाज़ा कहा जा सकता है हैंडसेट को आने में अब बहुत देर नहीं होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
  5. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  4. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  5. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  6. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  7. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  8. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  9. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  10. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.