सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) का अलग वेरिएंट हुआ बेंचमार्क साइट पर लिस्ट

सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) का अलग वेरिएंट हुआ बेंचमार्क साइट पर लिस्ट
विज्ञापन
सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) के बारे में नई जानकारियां एक बार फिर लीक हुई हैं। इस स्मार्टफोन का एक नया वेरिएंट जीएफएक्सबेंच (SM-J710x) और गीकबेंच (SM-J710FN) बेंचमार्क साइट पर लिस्ट हुआ है। दोनों ही वेबसाइट द्वारा इस वेरिएंट को एक्सीनॉस प्रोसेसर से लैस बताया गया है। इससे पहले जीएफएक्सबेंच वेबसाइट द्वारा लिस्ट किया गया हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर के साथ आता है।

ताजा बेंचमार्क रिजल्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2016) स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें 1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर कॉरटेक्स ए53 प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम है। बेंचमार्क साइट पर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर को लिस्ट किया गया है।

जीएफएक्सबेंच वेबसाइट से पता चला है कि गैलेक्सी जे7 (2016) में 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसमें ग्राफिक्स के लिए माली-टी830 जीपीयू इंटिग्रेटेड है और इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है। इसमें से यूज़र के लिए सिर्फ 11 जीबी उपलब्ध होंगे। हैंडसेट को 12 मेगापिक्सल के ऑटोफोकस रियर कैमरे और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ लिस्ट किया गया है। दोनों ही कैमरे से फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। अन्य फ़ीचर में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ब्लूटूथ, वाई-फाई, एनएफसी और जीपीएस शामिल हैं।

गौर करने वाली बात है कि गैलेक्सी जे7 (2016) को कुछ दिनों पहले भी जीएफएक्सबेंच वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इसमें जिन स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र था वो थोड़े अलग हैं। बेंचमार्क साइट के मुताबिक, स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

याद दिला दें कि सैमसंग गैलेक्सी जे7 स्मार्टफोन को पिछले साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फ्रंट फ्लैश से लैस यह डिवाइस एक सेल्फी केंद्रित स्मार्टफोन भी है। सैमसंग गैलेक्सी जे7 में 5.5 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। यह 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट और 1.5 जीबी रैम के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
  2. Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास
  3. इंटरनेट या स्मार्टफोन के बिना ऐसे कर सकते हैं UPI भुगतान, जानें पूरा तरीका
  4. Amazfit Balance 3, Balance Ultra स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Lumio Vision 9 2026, Vision 7 2026 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 55 इंच डिस्प्ले के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Samsung Galaxy A36 5G की गिरी 6 हजार से ज्यादा कीमत, यहां से खरीदें
  7. Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. 22.5W पावर आउटपुट वाला 20000mAh पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ChatGPT बना 1 अरब मंथली एक्टिव यूजर्स तक पहुंचने वाला सबसे तेज ऐप  
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max के प्राइस का हो गया खुलासा! भारत में इतनी हो सकती है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »