Samsung Galaxy J6+ के स्पेसिफिकेशन लीक

इनफिनिटी डिस्प्ले डिज़ाइन वाले Samsung Galaxy J6 को इस साल मई महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। अब जानकारी मिली है कि Samsung अब इस फोन के ज़्यादा पावरफुल वेरिएंट लाने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 13 जुलाई 2018 19:22 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Samsung Galaxy On6+ के नाम से आ सकता है यह फोन
  • Samsung Galaxy J6+ में होगा स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर
  • स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप और 4350 एमएएच की बैटरी होगी

Samsung Galaxy J6

इनफिनिटी डिस्प्ले डिज़ाइन वाले Samsung Galaxy J6 को इस साल मई महीने में भारत में लॉन्च किया गया था। अब जानकारी मिली है कि Samsung अब इस फोन के ज़्यादा पावरफुल वेरिएंट लाने की तैयारी कर रही है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy J6+ को चुनिंदा मार्केट के लिए बनाया जा रहा है। हालांकि, भारत में इस स्मार्टफोन को Samsung Galaxy On6+ के नाम से जाना जाएगा। गौर करने वाली बात है कि यह स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर पर काम करेगा।

एक्सडीए डेवलपर्स की रिपोर्ट के मुताबिक,  'j6plte' कोडनेम वाले Samsung Galaxy J6+ वेरिएंट के बारे में सबसे पहले एक कॉन्ट्रूब्यूटर द्वारा बताया गया है। 'j6plte' के फर्मवेयर फाइल्स से पता चलता है कि मॉडल नंबर "Samsung J6-Plus LTE CIS SER" है। जैसा कि हमने बताया, Galaxy J6+ वेरिएंट कथित तौर पर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ आता है। बता दें कि गैलेक्सी जे6 हैंडसेट एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन में डुअल कैमरा सेटअप और 4350 एमएएच की बैटरी होगी।
Advertisement


भारत में Samsung अपने Galaxy J6+ हैंडसेट को Galaxy On6+ के नाम से लॉन्च कर सकती है। ज्ञात हो कि Galaxy J6 और Galaxy On6 के ज़्यादातर फीचर और स्पेसिफिकेशन एक जैसे हैं। रिपोर्ट में साफ-साफ कहा गया है कि इस फोन को भारत में लॉन्च किए जाने का अनुमान पूरी तरह से कयासों पर आधारित है।
Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जे6+ में 5.6 इंच का एचडी+ (720x1480 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। यह सिंगल सेल्फी कैमरे और एलईडी फ्लैश के साथ आएगा। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। बता दें कि गैलेक्सी जे6+ की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.