सेल्फी के दीवानों के लिए Samsung लाया Galaxy J5, Galaxy J7 स्मार्टफोन

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 16 जुलाई 2015 18:08 IST
सैमसंग (Samsung) ने भारत में दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने गैलेक्सी जे5 (Galaxy J5) और गैलेक्सी जे7 (Galaxy J7) स्मार्टफोन को क्रमशः 11,999 रुपये और 14,999 रुपये में लॉन्च किया। दोनों ही हैंडसेट सेल्फी के दीवानों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। ये स्मार्टफोन 24 जुलाई से एक्सक्लूसिव तौर से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) पर उपलब्ध होंगे। हैंडसेट की प्री बुकिंग गुरुवार शाम 4 बजे से शुरू हो चुकी है, जो 23 जुलाई तक चलेगी।

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (Samsung Galaxy J5) और सैमसंग गैलेक्सी जे7 (Samsung Galaxy J7) हैंडसेट को पिछले महीने सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया था। गौर करने वाली बात है कि कंपनी द्वारा भारत में लॉन्च किए गए मॉडल के स्पेसिफिकेशन चीन वाले से थोड़े अलग हैं. मुख्य अंतर डिस्प्ले, प्रोसेसर और इनबिल्ट स्टोरेज में है।

Samsung कहना है कि कंज्यूमर हैंडसेट के साथ कंपनी का 999 रुपये का फ्लिप कवर 199 रुपये में ही खरीद सकते हैं। हालांकि, यह एक लिमिटेड ऑफर है। दक्षिण कोरिया की यह मोबाइल निर्माता कंपनी Airtel के साथ पार्टनरशिप में भी कई ऑफर लेकर आई है। 4G यूजर्स के लिए डबल डेटा ऑफर है।

कस्टमर्स को Wynk Music ऐप पर 594 रुपये का अनिलिमेटेड म्यूजिक डाउनलोड का भी ऑफर मिलेगा। यह ऑफर 6 महीने के लिए होगा।  
Advertisement

दोनों ही स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lolipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। यह डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय हैंडसेट हैं। हैंडसेट के ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे। यह पहला मौका है जब कंपनी ने अपने किसी हैंडसेट में फ्रंट कैमरे के साथ फ्लैश भी दिया है। कंपनी ने ऐसा सेल्फी के बढ़ते शौक को ध्यान में रखकर किया है।
Advertisement

Samsung Galaxy J5 में 5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले (चीन में लॉन्च किए गए मॉडल में TFT LCD डिस्प्ले था) है, जिसका रिजॉल्यूश 1280x720 pixels है। स्मार्टफोन में 1.2GHz quad-core Snapdragon 410 प्रोसेसर है और साथ में है 1.5GB का रैम (RAM)। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है।


Advertisement

हैंडसेट में 2600mAh की बैटरी है। कंपनी का कहना है कि बैटरी 342 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देती है। इसमें  f/1.9 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है और फ्रंटकैमरा 5 मेगापिक्सल का है। 4G के अलावा हैंडसेट 3G, ब्लूटूथ v4.1, वाई-फाई, NFC, GPS, Glonass और माइक्रो-यूएसबी को सपोर्ट करता है। Galaxy J5 का डाइमेंशन 142x73x8.5mm है और वजन 149 ग्राम।
Advertisement

Samsung Galaxy J7 के स्पेसिफिकेशन Galaxy J5 जैसे ही हैं। मुख्य अंतर डिस्प्ले में है। Galaxy J7 में 5.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले (चीन वाले मॉडल में TFT LCD डिस्प्ले था) है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है और इसमें 3000mAh की बैटरी है, जिसके 354 घंटे का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 152.2x79.1x7.9mm है और वजन 168 ग्राम। गौर करने वाली बात है कि Samsung ने भारत में लॉन्च किए गए Galaxy J7 वेरिएंट में 1.5GHz octa-core Exynos 7580 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, जबकि चीन वाले मॉडल में octa-core Snapdragon 615 प्रोसेसर था।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  2. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  3. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  4. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  5. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  6. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  7. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  9. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.