Samsung Galaxy J5 (2017) स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध

सैमसंग ने अपनी जे सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन अभी तक लॉन्च नहीं किए हैं। कंपनी द्वारा गैलेक्सी जे7 (2016) और गैलेक्सी जे5 (2016) के अपग्रेडेड वेरिएंट को 2017 में जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। हाल ही में गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2017) स्माटफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। हालांकि, बाद में इस लिस्टिंग को हटा लिया गया था। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर भी देखा गया।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 जून 2017 16:17 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है
  • यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है
  • यह फोन गैलेक्सी जे5 (2016) का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा
सैमसंग ने अपनी जे सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन अभी तक लॉन्च नहीं किए हैं। हाल ही में गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2017) स्माटफोन को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। हालांकि, बाद में इस लिस्टिंग को हटा लिया गया था। इसके अलावा इन दोनों स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर भी देखा गया। अब Samsung Galaxy J5 (2017) स्मार्टफोन जर्मनी में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। गैलेक्सी जे5 (2017) स्मार्टफोन जर्मनी के बड़े ऑनलाइन रिटेलर पर लिस्ट कर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) की कीमत 279 यूरो (करीब 20,000 रुपये) है। कंपनी द्वारा गैलेक्सी जे7 (2016) और गैलेक्सी जे5 (2016) के अपग्रेडेड वेरिएंट को 2017 में जल्द लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy J5 (2017) स्मार्टफोन में आगे की तरफ़ एक फिज़िकल बटन है जिसके दोनों तरफ़ कैपेसिटिव बटन हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर को भी डिवाइस के होम बटन में ही इंटीग्रेट किया गया है। हैंडसेट के दांयीं तरफ़ एक पावर बटन और लाउडस्पीकर दिया गा है। वहीं बांयीं तरफ वॉल्यूम रॉकर, डुअल सिम कार्ड स्लॉट और एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।
Advertisement

ऑनलाइन लिस्टिंग के मुताबिक, गैलेक्सी जे5 (2017) में 5.2 इंच (1280 x 720 पिक्सल) एचडी एमोलेड डिस्प्ले है। इस फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट एक्सीनॉस 7870 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। इस स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

मेटल बॉडी वाले सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है, जिसके ऊपर कस्टमाइज़ हो सकने वाली टचविज़ यूआई दी गई है। फोटोग्राफी की बात करें तो, सैमसंग के इस फोन में अपर्चर एफ/1.7 और एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल है। दोनों ही कैमरों से फुल एचडी रिज़ॉल्यशन की वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो यूएसबी 2.0 पोर्ट दिया गया है। सैमसंग का यह स्मार्टफोन सैमसंग पे मोबाइल पेमेंट सर्विस भी सपोर्ट करेगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी जे5 (2017) में एक 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी होगी। जिसके 21 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। इस डिवाइस का डाइमेंशन 146.3 x 71.3 x 7.8 मिलीमीटर और वज़न 158 ग्राम है। फोन डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  2. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  3. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  4. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  5. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  6. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  7. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  8. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  9. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  10. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.