Samsung Galaxy J5 (2017) और Galaxy J7 (2017) लॉन्च, जानें इनके बारे में

लंबे इंतज़ार के बाद दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने यूरोपीय मार्केट में गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2017) को पेश कर दिया। यूरोप में कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) को भी पेश किया जिसे मई महीने में अमेरिकी मार्केट में पेश किया गया था।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 7 जून 2017 12:01 IST
ख़ास बातें
  • Samsung J Series के ये फोन एंड्रॉयड नूगा पर चलते हैं
  • दोनों हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट व रियर कैमरे हैं
  • गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2017) में फिंगरप्रिंट सेंसर है
लंबे इंतज़ार के बाद दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने यूरोपीय मार्केट में गैलेक्सी जे5 (2017) और गैलेक्सी जे7 (2017) को पेश कर दिया। यूरोप में कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) को भी पेश किया जिसे मई महीने में अमेरिकी मार्केट में पेश किया गया था। बता दें कि Samsung J Series के ये फोन एंड्रॉयड नूगा पर चलते हैं जिसके ऊपर सैमसंग के कस्टम यूआई का इस्तेमाल हुआ है। नए Samsung Galaxy J5 (2017) और Samsung Galaxy J7 (2017) में 13 मेगापिक्सल के फ्रंट व रियर कैमरे हैं। ये मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन के साथ आते हैं।
 

Samsung Galaxy J5 (2017) के स्पेसिफिेकेशन

सबसे पहले बात Samsung Galaxy J5 (2017) की। यह इन दोनों में ज़्यादा सस्ता है। Galaxy J5 (2017) ब्लैक और गोल्ड कलर में मिलेगा। इसकी कीमत 270 यूरो (करीब 19,600 रुपये) है। गैलेक्सी जे5 (2017) में 5.2 इंच का (1280 x 720 पिक्सल) एचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसमें 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए माली टी830 इंटिग्रेटेड है। 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले इस फोन में 2 जीबी रैम दिए गए हैं। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसके साथ एक एलईडी फ्लैश भी है। सैमसंग के इस फोन का फ्रंट कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट सेंसर का अपर्चर एफ/1.9 है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 146.3×71.3×7.9 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस शामिल हैं। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौज़ूद है 3000 एमएएच की बैटरी।
 

Samsung Galaxy J7 (2017) के स्पेसिफिेकेशन

अब बात सैमसंग गैलेक्सी जे7 (2017) की। यह Samsung की जे सीरीज़ का सबसे प्रीमियम हैंडसेट है। Samsung Galaxy J7 (2017) में आपको 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। इसमें 1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर के साथ माली टी830 जीपीयू दिया गया है। रैम 3 जीबी है और इनबिल्ट स्टोरेड 16 जीबी। आप चाहें तो 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement

Samsung का यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा से लैस है। गैलेक्सी जे5 (2017) की तरह इसमें भी आपको फ्रंट और रियर पैनल पर 13 मेगापिक्सल के सेंसर मिलेंगे। दोनों ही कैमरों के साथ एलईडी फ्लैश भी दिए गए हैं। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 152.4×74.7×7.9 मिलीमीटर है। बैटरी 3600 एमएएच की है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7870

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7570

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

2400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.