Samsung Galaxy J4 हुआ सस्ता, ये है नया दाम

Samsung Galaxy J4 बजट स्मार्टफोन को इस साल मई 2018 में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी जे4 के प्रीमियम वेरिएंट यानी 3 जीबी रैम/32 जीबी वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 28 अगस्त 2018 14:27 IST
ख़ास बातें
  • मई में लॉन्च हुआ था सैमसंग गैलेक्सी जे4
  • Samsung Galaxy J4 के 3 जीबी वेरिएंट की कीमत में हुई कटौती
  • Amazon और Samsung.com पर Galaxy J4 नई कीमत में उपलब्ध है
Samsung Galaxy J4 बजट स्मार्टफोन को इस साल मई 2018 में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी जे4 को 2 जीबी रैम/16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 3 जीबी रैम/32 जीबी वेरिएंट में पेश किया गया था। लॉन्च के कुछ सप्ताह बाद ही Galaxy J4 की कीमत में 500 रुपये की कटौती की गई थी। अब सैमसंग गैलेक्सी जे4 के प्रीमियम वेरिएंट यानी 3 जीबी रैम/32 जीबी वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है। लॉन्च के वक्त Samsung Galaxy J4 का 3 जीबी रैम/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 11,990 रुपये थी लेकिन अब यह हैंडसेट 10,990 रुपये में बेचा जा रहा है। गैलेक्सी जे4 की नई कीमत की जानकारी मुंबई के रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्वीट के जरिए दी है। ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon और Samsung.com पर Samsung Galaxy J4 नई कीमत पर बेचा जा रहा है। यह हैंडसेट भारत में ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर में उपलब्ध है।
 

Samsung Galaxy J4 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Samsung Galaxy J4 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। हैंडसेट में क्वाड-कोर एक्सीनॉस 7570 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलंबदी के लिए रैम के दो विकल्प दिए गए हैं- 2 जीबी रैम और 3 जीबी रैम। कैमरा सेटअप की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी जे4 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। यूज़र इस कैमरे से फुल-एचडी रिजॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
Advertisement

फ्रंट पैनल पर फोन में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके साथ भी एक फ्लैश दिया गया है। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 16 जीबी या 32 जीबी। ज़रूरतमंद यूज़र 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे। हैंडसेट की बैटरी 3000 एमएएच की है और इसके बारे में 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा है। Samsung Galaxy J4 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 151.7x77.2x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

एक्सीनोस 7570

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  2. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  3. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  4. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  5. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  8. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  9. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.