सैमसंग गैलेक्सी जे3 स्मार्टफोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 नवंबर 2015 18:37 IST
सैमसंग ने अपने गैलेक्सी जे-सीरीज स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया हैंडसेट गैलेक्सी जे3 चीन में पेश किया है। गौर करने वाली बात है कि चीन में इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी जे3(6) के नाम से लिस्ट किया गया है। फिलहाल हैंडसेट को चीन या अन्य मार्केट में उपलब्ध कराए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

हैंडसेट की सबसे बड़ी खासियत है 4जी एलटीई कनेक्टिविटी। कंपनी की चीनी वेबसाइट के मुताबिक, हैंडसेट में डुअल-सिम सपोर्ट मौजूद नहीं है। लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस स्मार्टफोन का डुअल-सिम वेरिएंट भारत में लॉन्च किया जाएगा।

पिछले कुछ महीनों में सैमसंग ने अपने गैलेक्सी जे-सीरीज के एंट्री लेवल 4जी स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किए हैं। कंपनी ने अब तक गैलेक्सी जे1 को 7,190 रुपये, गैलेक्सी जे1 ऐस को 6,300 रुपये और गैलेक्सी जे2 को 8,490 रुपये में लॉन्च किया है। सैमसंग गैलेक्सी जे5 और गैलेक्सी जे7 को जुलाई महीने में लॉन्च किया गया था।

अब बात स्पेसिफिकेशन की। गैलेक्सी जे3 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले गैलेक्सी जे3 स्मार्टफोन टचविज़ यूआई के साथ आता है।
Advertisement

स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 142.3x71x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 138 ग्राम।
Advertisement

कंपनी की लिस्टिंग से यह नहीं पता चल पाया है कि नया गैलेक्सी जे3 स्मार्टफोन भारत इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड को सपोर्ट करता है या नहीं। इसका खुलासा तो भारत में हैंडसेट के आधिकारिक लॉन्च के वक्त ही हो पाएगा। 4जी के अलावा इस डिवाइस में 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। हैंडसेट 2600 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.