सैमसंग गैलेक्सी जे3 के नए वेरिएंट की तस्वीरें लीक, स्पेसिफिकेशन का भी हुआ खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 जून 2016 14:07 IST
सैमसंग गैलेक्सी जे3 स्मार्टफोन के अगली जेनरेशन के स्मार्टफोन की तस्वीरें एक बार फिर लीक हो गई हैं। सैमसंग के इस स्मार्टफोन के अपग्रेडेड वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन फिर से लीक हो गए हैं। इस फोन को एक बेंचमार्किंग साइट के अलावा चीन की सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन को गैलेक्सी जे3 प्रो कहा जा रहा है।

सैमसंग जे3 प्रो को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर कोडनेम एसएम-जे3119 से लिस्ट कर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो में (1920 x 1080 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का 5 इंच स्क्रीन होने का दावा किया गया है। इसके अलावा जीएफएक्सबेंच की लिस्टिंग से इस फोन में स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम होने की पुष्टि भी होती है। यह स्मार्टफोन 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएगा। सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी) तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है। सैमसंग के इस फोन में 2600 एमएएच की बैटरी हो सकती है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो का एक और वेरिएंट एसएम-जे3110 नाम से लिस्ट किया गया है। लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन भी जे3 प्रो की तरह ही होने का दावा किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो को गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इस फोन को जल्द ही चीन में लॉन्च किया जा सकता है। पिछले महीने भी सैमसंग गैलेक्सी जे3(2017) स्मार्टफोन की तस्वीरें सामने आईं थीं। इन तस्वीरों से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा हुआ था।

इससे पहले सैमसंग ने करीब दो महीने पहले अपने गैलेक्सी जे3 (2016) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 8,990 रुपये है और यह अनोखे 'एस बाइड मोड' फीचर के साथ आता है। गैलेक्सी जे3 (6) में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले गैलेक्सी जे3 (6) स्मार्टफोन टचविज़ यूआई के साथ आता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.