सैमसंग गैलेक्सी जे3 (6) लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मार्च 2016 14:12 IST
सैमसंग ने अपने गैलेक्सी जे3 (6) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 8,990 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट स्नैपडील पर मिलेगा। यह 31 मार्च से उपलब्ध होगा। सैमसंग गैलेक्सी जे3 (6) स्मार्टफोन को दोपहिया चालकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। कंपनी ने इसमें एस बाइक मोड दिया है जिसमें एनएफसी इंटिग्रेटेड है।

गौर करने वाली बात है कि चीन में इस स्मार्टफोन को कंपनी की वेबसाइट पर सैमसंग गैलेक्सी जे3 (6) के नाम से पिछले साल नवंबर में लिस्ट किया गया था। हालांकि, भारत में लॉन्च किए गए मॉडल के कुछ स्पेसिफिकेशन चीन वाले मॉडल से अलग हैं।

गैलेक्सी जे3 (6) में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले गैलेक्सी जे3 (6) स्मार्टफोन टचविज़ यूआई के साथ आता है।

स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 142.3x71x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 138 ग्राम।
Advertisement

4जी के अलावा इस डिवाइस में 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। हैंडसेट 2600 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा।
Advertisement

अब बात गैलेक्सी जे3 (6) के सबसे अहम फ़ीचर की। कंपनी ने एस बाइक मोड का नाम दिया है। इस मोड को एक्टिवेट कर देने पर फोन करने वाले शख्स को अपने आप प्री-रिकॉर्डेड मैसेज मिल जाएगा। ये रिकॉर्डेड मैसेज 14 भाषाओं में होंगे। राइडर्स चुनिंदा कॉन्टेक्ट को महत्वपूर्ण भी घोषित कर सकते हैं। ऐसे में बाइक राइडर्स को सफर के दौरान भी नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.