सैमसंग गैलेक्सी जे1 ऐस नियो एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 11 जुलाई 2016 10:56 IST
गैलेक्सी जे मैक्स और गैलेक्सी जे2 (2016) स्मार्टफोन लॉन्च करने के कुछ दिनों के बाद ही कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन गैलेक्सी जे1 ऐस नियो पेश किया है। गैलेक्सी जे-सीरीज का यह नया स्मार्टफोन कंपनी की दक्षिण अफ्रीकी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। फिलहाल, सैमसंग गैलेक्सी जे1 ऐस नियो की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। हैंडसेट को ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर वेरिएंट में लिस्ट किया गया है।

स्मार्टफोन में 4.3 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 480x800 पिक्सल है। सैमसंग गैलेक्सी जे1 ऐस नियो स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इसमें 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना भी संभव है।
Advertisement

इस सिंगल-सिम हैंडसेट में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। गैलेक्सी जे1 ऐस नियो में 4जी एलटीई के अलावा जीपीआरएस/ एज, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, जीपीएस/ ग्लोनास, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। हैंडसेट में 1900 एमएएच की रीमूवेबल बैटरी है। इसका डाइमेंशन 130.1x67.6x9.5 मिलीमीटर है और वज़न 131 ग्राम। गैलेक्सी जे-सीरीज के अन्य हैंडसेट की तरह इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा पावर सेविंग मोड मौजूद है।

पिछले हफ्ते नए गैलेक्सी जे2 (2016) स्मार्टफोन और गैलेक्सी जे मैक्स टैबलेट को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी जे2 (2016) की कीमत 9,750 रुपये है जबकि गैलेक्सी जे मैक्स 13,400 रुपये में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  2. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  4. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  6. 3000 साल से खोए मिस्र के प्राचीन शहर का मिला सबूत! बलुआ पत्थर के शिलालेख ने खोले कई राज़
  7. आपके फोन में कौन सा ऐप भर रहा ज्यादा स्टोरेज, ऐसे लगाएं पता और बढ़ाएं स्टोरेज
  8. Poco F9 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. पानी जैसा रोबोट, जो टुकड़ों में बंटकर फिर जुड़ जाता है! ऐसा कमाल देख चौंक जाएंगे आप
  10. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.