Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन 7,000 एमएएच बैटरी से होगा लैस, Flipkart ने किया खुलासा

Flipkart पेज से पुष्टि होती है कि Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन 7,000 एमएएच की दमदार बैटरी क्षमता पेश की जाने वाली है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 11 फरवरी 2021 10:31 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F62 में मिल सकता है 6.7 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले
  • कथित रूप से सैमसंग गैलेक्सी एफ62 का प्रोडक्शन ग्रेटर नोएडा में हुआ है
  • Flipkart पर फोन के प्रोसेसर की भी दी गई है जानकारी

फोन में ग्रीन व ब्लू कलर ऑप्शन मिल सकते हैं

Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन 15 फरवरी को भारत में दस्तक देने वाला है। लॉन्च से पहले स्मार्टफोन से जुड़ी कई लीक्स सामने आ चुकी हैं, जिसके माध्यम से हमें थोड़ा-बहुत अंदाजा लग चुका है कि इस फोन में क्या कुछ स्पेसिफिकेशन दिए जा सकते हैं। हालांकि, लॉन्च से पहले Flipkart पेज के खुलासा हो गया है कि आगामी सैमसंग फोन 7,000 एमएएच की दमदार बैटरी से लैस होगा। जी हां, फ्लिपकार्ट पर फोन को समर्पित एक पेज लाइव किया गया है, जिसमें फोन की बैटरी व प्रोसेसर की जानकारी सार्वजनिक की गई है। इसके अलावा, Samsung यह साझा कर चुकी है कि इस फोन की कीमत 20,000 से 25,000 के बीच होने वाली है।

Flipkart पेज से पुष्टि होती है कि Samsung Galaxy F62 स्मार्टफोन 7,000 एमएएच की दमदार बैटरी क्षमता पेश की जाने वाली है। इसके अलावा इस पेज में यह भी जानकारी दी गई है कि यह फोन 7nm ऑक्टा-कोर एक्सिनोस 9825 प्रोसेसर से लैस होगा, जहां पर इसके AnTuTu स्कोर 452,000 से भी ज्यादा है और गीकबेंच 5 स्कोर 2,400 हैं। यही नहीं, फ्लिपकार्ट पेज से यह खुलासा भी होता है कि यह फोन भारत में 15 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।
Advertisement

हालांकि, फिलहाल दक्षिण कोरियाई टेक कंपनी सैमसंग ने फास्ट चार्जिंग क्षमता की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
 

Samsung Galaxy F62 specifications (expected)

इस स्पेसिफिकेशन के अलावा, गैलेक्सी एफ62 से जुड़ी कुछ लीक्स से इशारा मिला है कि यह फोन 6.7 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा। फोन में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह फोन का एक वेरिएंट हो सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 के साथ आ सकता है। इसके अलावा फोन में ग्रीन व ब्लू कलर ऑप्शन मिल सकते हैं।
Advertisement

दिसंबर महीने में खबर आई थी कि गैलेक्सी एफ62 स्मार्टफोन का प्रोडक्शन कंपनी की ग्रेटर नोएडा की कंपनी में शुरू हो चुका है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Marathon battery life
  • Vivid AMOLED display
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Ads in some stock apps
  • Cameras could do better in low light
  • Slow charging relative to battery size
  • Missing segment-staple features
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 9825

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  2. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  3. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  4. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  5. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  8. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  10. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.