Samsung Galaxy F54 5G के स्पेसिफिकेशंस और कीमत का खुलासा! 108 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक

Samsung Galaxy F54 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 मई 2023 18:27 IST
ख़ास बातें
  • Samsung कथित तौर पर Galaxy F54 5G को भारत में जल्द ही लॉन्च करने वाली है।
  • Samsung Galaxy F54 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है।
  • Samsung Galaxy F54 5G में 108 मेगपिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Samsung Galaxy A54 5G में 8GB RAM दी गई है।

Photo Credit: Samsung

Samsung कथित तौर पर Samsung Galaxy F54 5G को भारत में जल्द ही लॉन्च करने वाली है। आधिकारिक रूप से एंट्री से पहले फोन की कीमत और कुछ स्पेसिफिकेशंस का ऑनलाइन खुलासा हो गया है। सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन में कंपनी का Exynos 1380 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। यह फोन 108 मेगापिक्सल के प्राइमेरी कैमरा के साथ दस्तक दे सकता है, वहीं फ्रंट में 32 मेगपिक्सल सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है। Galaxy F54 5G में 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यहां हम आपको Samsung Galaxy F54 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

 

Samsung Galaxy F54 5G की कीमत


जाने-माने टिप्सटर योगेश बरार ने कहा ट्वीट करके Samsung Galaxy F54 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। लीक के अनुसार, यह स्मार्टफोन के 8जीबी रैम और 256जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा होना बाकी है।


Samsung Galaxy F54 5G के अनुमानित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो सैमसंग गैलेक्सी एफ54 5जी में 6.7 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OneUI 5 पर काम कर सकता है। इस स्मार्टफोन में Samsung Exynos 1380 प्रोसेसर दिया जाएगा। स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 8जीबी रैम और 128GB/256GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Samsung के Galaxy F54 5G में 108 मेगपिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। Galaxy F54 5G में 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 25W चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

Samsung ने हाल ही में भारतीय बाजार में Samsung Galaxy A54 5G को मार्च में लॉन्च किया था। Galaxy A54 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 38,999 है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Bright AMOLED display
  • Good all-round performance
  • Very good battery life
  • Fairly capable cameras
  • Feature-rich software, extensive update commitment
  • Bad
  • No stereo speakers, IP rating
  • 4K recorded videos lack stabilisation
  • Heats up easily under load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 1380

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

2.4 मेगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2340x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Shark 2 5G First Impression: 12 हजार में वैल्यू फॉर मनी फोन
  2. Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. OnePlus Nord Buds 4 में होगी 54 घंटे की बैटरी, 25 जून को होने जा रहे लॉन्च
  4. 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Google Pixel स्मार्टफोन
  5. OnePlus N6 में हो सकता है MediaTek Dimensity 6 सीरीज का चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Hisense ने भारत में लॉन्च किए 144Hz डिस्प्ले, Dolby Vision IQ सपोर्ट वाले TV, जानें कीमत
  7. 13,380mAh बैटरी, 16GB रैम के साथ OnePlus Pad 3 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
  2. GTA 6 खरीदने की तैयारी कर लीजिए, Rockstar ने बताया कब होंगे प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Vivo X Fold 6 में मिलेगी 7,000mAh 'Blue Ocean' बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. सोशल मीडिया कंपनियों की बढ़ी मुश्किल, इस देश ने लगाया 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन....
  5. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Father's Day 2026: अपने पापा को दें ये 6 टेक गिफ्ट्स, रोजाना आएंगे काम
  7. 20000Pa सक्शन पावर वाले वैक्यूम क्लीनर Narwal S20, S20 Pro, और S30 हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Apple जल्द बढ़ा सकती है iPhone के प्राइसेज, मेमोरी चिप की शॉर्टेज से बढ़ी कॉस्ट
  9. LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
  10. Amazon Prime Day 2026 Sale: अमेजन सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट TV, इलेक्ट्रॉनिक्स पर मिलेंगे धांसू ऑफर, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.