6000mAh बैटरी के साथ 4 मार्च को भारत में लॉन्‍च होगा Samsung Galaxy F15 5G, जानें बाकी खूबियां

Samsung Galaxy F15 5G : फोन की सबसे बड़ी खूबियों में एक है इसकी बैटरी, जो 6000एमएएच की है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 फरवरी 2024 13:38 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F15 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्‍च
  • 6 हजार एमएएच की बैटरी मिलेगी इसमें
  • 15 हजार रुपये की प्राइस कैटिगरी में लॉन्‍च होने की उम्‍मीद

कंपनी ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि Galaxy F15 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा।

Samsung Galaxy F15 5G स्‍मार्टफोन को भारत में 4 मार्च को लॉन्‍च किया जाएगा। यह एफ सीरीज में कंपनी का लेटेस्‍ट स्‍मार्टफोन होगा और 15 हजार रुपये की प्राइस कैटिगरी में आ सकता है। फोन की सबसे बड़ी खूबियों में एक है इसकी बैटरी, जो 6000एमएएच की है। कंपनी ने यह भी कन्‍फर्म किया है कि Galaxy F15 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा और यह मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6100+ SoC से लैस होगा। 

जानकारी के अनुसार, Samsung Galaxy F15 5G यूजर्स को 4 एंड्रॉयड अपडेट्स और 5 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। फोन को देखने से पता चलता है कि इसमें यू आकार का नॉच डिस्‍प्‍ले है। 
 

बीते दिनों टिप्सटर Mukul Sharma (@stufflistings) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी थी कि Galaxy F15 5G की भारत में सेल ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए होगी। इसकी कीमत 15,000 रुपये से कम होगी। उन्‍होंने अपकमिंग सैमसंग फोन की कुछ तस्‍वीरें भी शेयर की थीं, जिसमें स्मार्टफोन को सी ग्रीन, पर्पल और ब्लैक कलर्स में देखा गया था। 
Advertisement

खास यह है कि‍ अपनी प्राइस कैटिगरी में सैमसंग एफ15 5जी पहला स्‍मार्टफोन होगा, जिसमें सुपर एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा। कम दाम में ढेरों एंड्रॉयड अपग्रेड और 5 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट पाने वाली भी यह पहली डिवाइस होगी। 

अनुमान है कि Samsung Galaxy F15 5G में 6.5 इंच का डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जो 90 Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 25 वॉट की वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट इस फोन में मिल सकता है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.