Samsung Galaxy E02 सपोर्ट पेज हुआ लाइव, भारत में जल्द होगा लॉन्च

Samsung Galaxy E02 फोन 2.4GHz Wi-Fi सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा ये फोन Android Q (Android 10) पर रन कर सकता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 2 मार्च 2021 08:25 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy E02 इससे पहले BIS, Wi-Fi सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हो चुका है
  • यह फोन 2.4GHz Wi-Fi band सपोर्ट के साथ आ सकता है
  • Samsung Galaxy E02 फोन Android 10 पर रन कर सकता है

Samsung इंडिया वेबसाइट के सपोर्ट पेज के मुताबिक ये फोन मॉडल नंबर SM-E025F/DS के साथ लिस्ट है।

Samsung Galaxy E02 फोन का सपोर्ट पेज भारत में लाइव हो गया है। इससे संकेत मिलता है कि इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के सपोर्ट पेज से इसकी स्पेसिपिकेशंस का खुलासा नहीं होता है। इसके अलावा फोन को ऑफिशियल तौर पर कब लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इससे पहले यह स्मार्टफोन लॉन्च से पहले कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर पहले ही स्पॉट किया जा चुका है। इन सर्टिफिकेशन वेबसाइट में Indian Standards (BIS) और Wi-Fi अलायंस जैसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट शामिल हैं। अगर इसके मॉडल नंबर को देखा जाएं तो पता चलता है कि सैमसंग न्यू E सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है।

Samsung इंडिया वेबसाइट के सपोर्ट पेज के मुताबिक ये फोन मॉडल नंबर SM-E025F/DS के साथ लिस्ट है। फोन के इस मॉडल नंबर से पता चलता है कि Samsung Galaxy E02 वहीं हैंडसेट है जो सेम मॉडल नंबर के साथ BIS और WI-Fi सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट हो चुका है। 91Mobiles की  रिपोर्ट के मुताबिक यह स्मार्टफोन 2.4GHz Wi-Fi सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा ये फोन Android Q (Android 10) पर रन कर सकता है। हालांकि सैमसंग ने अभी ऑफिशियल तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है।          
Advertisement

दो हफ्ते पहले सैमसंग ने Galaxy F62 को लॉन्च किया था, जिसके जरिए सैमसंग ने अपनी F सीरीज को बढ़ाया था। सैमसंग ने अपनी F को पिखले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। इस दौरान कंपनी ने Galaxy F41 को लॉन्च किया था। ड्यूल सिम नैनो फोन यह फोन एंड्रॉयड 11 के साथ One UI 3.1 के साथ आता है। फोन में 6.7इंच फुल HD+ (1080x2400) सुपर एमोलेड प्लस इंफीनिटी ओ डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा कोर Exynos 9825 SoC दिया गया है। यह एसओसी के साथ 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 7000mAh बैटरी के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  3. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  4. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  6. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  7. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  8. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  9. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  10. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.