50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Samsung Galaxy Buddy 2 लॉन्च, कम कीमत में दमदार फीचर्स

Samsung Galaxy Buddy 2 में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ 1080 x 2408 और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसके साथ ही इसमें टियर ड्रॉप नॉच भी है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अगस्त 2022 13:17 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Buddy 2 में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।
  • Samsung Galaxy Buddy 2 में Snapdragon 750G चिपसेट है।
  • Samsung Galaxy Buddy 2 की कीमत करीबन 24,154 रुपये है।

Samsung Galaxy Buddy 2 में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले है।

Samsung ने Samsung Galaxy Buddy 2 को साउथ कोरिया में पेश कर दिया है। यह Galaxy M23/Galaxy F23 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर आया है जो कि अन्य मार्केट में उपलब्ध हैं। Galaxy Buddy 2 में 120Hz डिस्प्ले, Snapdragon 750 चिपसेट और 50 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। आइए इन स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।
 

Samsung Galaxy Buddy 2 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


Advertisement
स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy Buddy 2 में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ 1080 x 2408 और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसके साथ ही इसमें टियर ड्रॉप नॉच भी है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो इसमें Android 12 OS पर बेस्ड Samsung का One UI दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है।

प्रोसेसर की बात करें तो यह Snapdragon 750G चिपसेट पर काम करता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 128GB इन बिल्ट स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 25W चार्जिंग को सपोर्ट करता है। सेफ्टी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 5G, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, माइक्रो एसडी कार्ड और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 165.5 mm, चौड़ाई 77, मोटाई 8.4mm और वजन 198 ग्राम है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy Buddy 2 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Samsung Galaxy Buddy 2 की कीमत KRW 399,300 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 24,154 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए साउथ कोरिया में उपलब्ध है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Deep Green, Light Blue और Orange Copper में उपलब्ध है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.