Samsung Galaxy A9 Star और Galaxy A9 Star Lite के स्पेसिफिकेशन लीक, 6 जून को लॉन्च की उम्मीद

Samsung दो नए स्मार्टफोन के ज़रिए अपनी Galaxy A सीरीज़ को अपग्रेड करने वाली है। हाल में आई रिपोर्ट तो यही इशारा करती है कि Samsung Galaxy A9 Star और Galaxy A9 Star Lite को लेकर तैयारी ज़ोरों पर है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 1 जून 2018 11:46 IST
ख़ास बातें
  • Samsung दो नए स्मार्टफोन के ज़रिए Galaxy A सीरीज़ को अपग्रेड करेगी
  • Samsung Galaxy A9 Star और Galaxy A9 Star Lite को लेकर तैयारी ज़ोरों पर
  • चीन में दोनों स्मार्टफोन को 6 जून को लॉन्च करने की खबरें
Samsung दो नए स्मार्टफोन के ज़रिए अपनी Galaxy A सीरीज़ को अपग्रेड करने वाली है। हाल में आई रिपोर्ट तो यही इशारा करती है कि Samsung Galaxy A9 Star और Galaxy A9 Star Lite को लेकर तैयारी ज़ोरों पर है। अब Galaxy A9 Star और Galaxy A9 Star Lite को चीन में 6 जून को लॉन्च करने की खबरें आई हैं। इसका खुलासा एक कथित आधिकारिक पोस्टर से हुआ है। लीक हुए एक और सैमसंग के पोस्टर से हमें सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्टार की झलक मिली है। ऐसा लगता है कि चीनी मार्केट में सैमंसग गैलेक्सी ए6 को रीब्रांड करके लाया जा रहा है। इसमें प्रीमियम स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्टार के कुछ स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र है। इसके अलावा Galaxy A9 Star को ताइवानी सर्टिफिकेशन साइट एनसीसी पर लिस्ट किया गया है जिससे डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन से संबंधित कई अहम जानकारी मिली है।

शुरुआत लीक हुए पोस्टर से करते हैं। वीबो पर सार्वजनिक किए गए पोस्टर से पता चलता है कि इन दोनों स्मार्टफोन को चीन में 6 जून को भारतीय समयानुसार साढ़े 11 बजे लॉन्च किया जाएगा। चीनी मार्केट में फोन 15 जून से उपलब्ध होगा। प्री-ऑर्डर बुकिंग 6-14 जून के बीच होगी। वहीं, दूसरे पोस्टर में हमें Galaxy A9 Star और Galaxy A9 Star Lite की झलक मिलती है। डिजाइन तो यही बताते हैं कि गैलेक्सी ए9 स्टार लाइट दिखने में गैलेक्सी ए6 जैसा है। संभव है कि यह चीनी मार्केट में गैलेक्सी ए6 का ही दूसरा अवतार हो। हो सकता है कि Galaxy A9 Star, चीनी मार्केट में Galaxy A6+ की जगह ले। क्योंकि यह फोन भी 24 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे और एआई क्षमता के साथ आता है।
 

एनसीसी सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के बारे में जानकारी सबसे पहले 91 मोबाइल्स द्वारा दी गई। रिपोर्ट में SM-G885Y/DS मॉडल नंबर वाले सैमसंग के फोन की वास्तविक तस्वीरें सार्वजनिक की गई है। फोटो से पता चलता है कि हैंडसेट में वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है और फिंगरप्रिंट सेंसर को पिछले हिस्से पर जगह मिली है। स्मार्टफोन के निचले हिस्से में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और हेडफोन जैक है।

इससे पहले Galaxy A9 Star की झलक गीकबेंच की वेबसाइट पर मिली थी। स्मार्टफोन में 5.8 इंच का क्वाडएचडी+ (1440x2960 पिक्सल) सुपर एमोलेड 19:9 डिस्प्ले होने की उम्मीद है। लिस्टिंग के मुताबिक, गैलेक्सी ए9 स्टार में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  2. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  3. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  4. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  5. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  6. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  7. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
  9. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  2. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  3. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  4. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  5. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  6. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  7. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  8. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  9. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  10. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.