Samsung Galaxy A9 Star, Galaxy A9 Star Lite हुए लॉन्च

Samsung के लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy A9 Star, Galaxy A9 Star Lite चीन में लॉन्च हो गए हैं। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलते हैं...

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 जून 2018 12:18 IST

Samsung Galaxy A9 Star, Galaxy A9 Star Lite

Samsung के लेटेस्ट स्मार्टफोन Galaxy A9 Star, Galaxy A9 Star Lite चीन में लॉन्च हो गए हैं। दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलते हैं, जिनमें यूज़र को फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा। स्मार्टफोन में 64 जीबी का स्टोरेज दिया गया है। इनमें बैक में है फिंगरप्रिंट स्कैनर भी। कीमत की बात करें तो यह शुरू होती है 1,999 चीनी युआन से। प्री-ऑर्डर 14 जून से शुरू हो जाएंगे और 15 जून से फोन बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
 

Samsung Galaxy A9 Star, Galaxy A9 Star Lite कीमत

सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्टार की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 31,600 रुपये) है। यह ब्लैक और व्हाइट रंग वेरिएंट में आया है। वहीं, Galaxy A9 Star Lite की कीमत है 1,999 चीनी युआन (करीब 21,100 रुपये). यह यूज़र को ब्लैक और ब्लू रंग विकल्प में मिलेगा। दोनों हैंडसेट 14 जून से प्री-ऑर्डर किए जा सकेंगे। साथ ही इन्हें 15 जून से खरीदना संभव होगा। सैमसंग इन्हें भारत में कब लॉन्च करेगी, इस पर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 
 

Samsung Galaxy A9 Star स्पेसिफिकेशन

महंगा वेरिएंट यानी, Samsung Galaxy A9 Star में दिया गया है मेटल फ्रेम, टॉप और बॉटम पर विज़िबल चिन। फोन के बैक में है फिंगरप्रिंट सेंसर भी। Samsung Galaxy A9 Star में डुअल वर्टिकल कैमरा सेंसर और दायीं ओर पावर बटन है। वॉल्यूम बटन बायीं ओर दिए गए हैं।

Samsung Galaxy A9 Star एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है और डुअल सिम फीचर से लैस है। इसमें 6.28 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में काम करता है स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, जिसका साथ देते हैं 4 जीबी रैम। इसमें मिलेगा एड्रेनो 512 जीपीयू। इनबिल्ट स्टोरेज मिलेगा 64 जीबी का। इसे बढ़ाना संभव होगा।
 

Samsung Galaxy A9 Star Lite स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्टार लाइट में है मेटल यूनीबॉडी और विज़िबल एंटीना बैंड्स। सेंटर में वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप, फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक में है। टॉप और बॉटम पर विज़िबल चिन है। वॉल्यूम बटन बायीं व पावर बटन को दायीं ओर प्लेसमेंट मिला है।

स्मार्टफोन में 6 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ सर्वाधिक क्लॉक स्पीड वाला स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर। साथ देता है एड्रेनो 506 जीपीयू।
Advertisement

Galaxy A9 Star Lite में है डुअल कैमरा सेटअप। प्राइमरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है, जिसमें है एफ 1.9 अपर्चर और एलईडी फ्लैश सपोर्ट। स्मार्टफोन को पावर देती है 3500 एमएएच की बैटरी। इसमें सैमसंग पे मिनी का सपोर्ट भी यूज़र को मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में है हेडफोन जैक, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस। स्मार्टफोन का कुल वज़न है 191 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.28 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 24-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1880x2220 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1880x2220 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, galaxy a9 star lite, galaxy a9 star
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  2. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  3. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  4. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  5. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  6. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  2. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  3. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  4. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  5. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  6. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  7. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  8. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  9. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  10. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.