Samsung Galaxy A9 के स्पेसिफिकेशन लीक, 11 अक्टूबर को होना है लॉन्च

दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग जल्द ही अपना पहला चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसका नाम Samsung Galaxy A9 या Galaxy A9 Star Pro प्रो हो सकता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2018 12:23 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ए9 में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल होगा
  • Galaxy A9 की सबसे अहम खासियत चार रियर कैमरे ही होंगे
  • 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा Samsung Galaxy A9 में
दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग जल्द ही अपना पहला चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसका नाम Samsung Galaxy A9 या Galaxy A9 Star Pro प्रो हो सकता है। दरअसल, Samsung का गैलेक्सी इवेंट 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाला है। इस दौरान ही सैमसंग के चार रियर कैमरे वाले फोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। अब इंटरनेट पर एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इस हैंडसेट के ज़्यादातर अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक कर दिए गए हैं। इसके अलावा Samsung Galaxy A9 Star Pro के चारों रियर कैमरे का पूरा ब्योरा दिया गया है। साथ में रैम, स्टोरेज और अन्य स्पेसिफिकेशनका भी खुलासा हुआ है।

जर्मन ब्लॉग AllAboutSamsung ने फोन के बारे में जानकारियां लीक की हैं। रिपोर्ट में इस फोन की तस्वीर भी इस्तेमाल की गई है। हालांकि, यह एक कंसेप्ट आधारित रेंडर लगता है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A9 स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी ए9 में 6.28 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल दिए जाने की उम्मीद है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दिए जाने की संभावना है। यूज़र 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल कर सकेंगे।
 

Galaxy A9 की सबसे अहम खासियत चार रियर कैमरे ही होंगे। देखा जाए तो यह इस फीचर के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में पिछले हिस्से पर 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। यह एफ/1.7 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आएगा। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा, लाइव फोकस और एफ/2.2 अपर्चर से लैस। तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का होगा। यह वाइड एंगल सेंसर एफ/2.4 अपर्चर और 120 डिग्री व्यूइंग एंगल के साथ आएगा। आखिर में 10 मेगापिक्सल का सेंसर होगा जो एफ/2.4 अपर्चर और 2x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा।
Advertisement

फ्रंट पैनल पर स्मार्टफोन में एफ/1.7 अपर्चर व ऑटोफोकस वाला 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A9 के अन्य फीचर में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस रिकग्निशन, 3,720 एमएएच की बड़ी बैटरी और क्विक चार्ज 2.0 शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.