सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो स्मार्टफोन पर मिल रहा है 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 6 मार्च 2017 11:03 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ए9 प्रो पर फ्लिपकार्ट 16,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दे रही है
  • इस फोन की कीमत में कंपनी ने पिछले हफ्ते 2,590 रुपये की कटौती की थी
  • गैलेक्सी ए9 प्रो को पिछले साल भारत में 32,490 रुपये में किया गया था लॉन्च
सैमसंग ने पिछले हफ्ते ही अपने गैलेक्सी ए9 प्रो हैंडसेट की कीमत में 2,500 रुपये की कटौती की थी। सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो 29,900 रुपये की कीमत में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। लेकिन अब, इस फोन को और भी कम कीमत में खरीदा जा सकता है। अब फ्लिपकार्ट ने सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो के लिए एक्सचेंज ऑफर का ऐलान किया है।

फ्लिपकार्ट पर एक्सचेंज ऑफर के तहत, सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो को पुराने हैंडसेट के साथ एक्सचेंज के तहत 16,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट इस फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑफर भी दे रही है। यानी आप इस फोन को किश्तों में बिना ब्याज दिये भी ले सकते हैं। यह गोल्ड, ब्लैक और व्हाइट कलर में उपलब्ध है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो को पिछले साल सितंबर महीने में भारत में 32,490 रुपये में लॉन्च किया गया था।  इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 5000 एमएएच की बैटरी है। यह हैंडसेट प्रीमियम गैलेक्सी हैंडसेट गैलेक्सी नोट 5, गैलेक्सी एस6 की तरह ही मेटल फ्रेम और ग्लास बॉडी से डिजाइन किया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो में कर्व्ड ग्लास के साथ 6 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन मौजूद है। फोन में 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू दिया गया है। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए मौजूद है 4 जीबी रैम। इस डुअल सिम फोन के साथ आप 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को इस्तेमाल कर पाएंगे।
 
कैमरा सेटअप की बात करें तो गैलेक्सी ए9 प्रो में एफ/1.9 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है। क्विक लॉन्च फ़ीचर के जरिए कैमरे को तेजी से एक्सेस किया जा सकेगा। इसके साथ ही फोन में वाइड सेल्फी मोड, सेल्फ-पोर्ट्रेट मोड, पाम सेल्फी मोड के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, एनएफसी, वाई-फाई और यूएसबी 2.0 जैसे फीचर मौजूद हैं। फोन की बैटरी के बारे में 22.5 दिनों के स्टैंडबाय टाइम और 32.5 घंटे के टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। यह हैंडसेट फास्ट चार्ज़िंग फ़ीचर से भी लैस है। इसकी मदद से मात्र 160 मिनट में बैटरी शून्य से पूरी तरह चार्ज हो जाएगी। और 30 मिनट तक चार्ज करने पर 32 फीसदी बैटरी हासिल हो जाएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.