सैमसंग गैलेक्सी ए9 की कीमत हुई लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2015 10:44 IST
सैमसंग ने पिछले दो हफ्तों में अपने गैलेक्सी ए सीरीज स्मार्टफोन के सेकेंड जेनरेशन डिवाइस पेश किए हैं। कंपनी ने गैलेक्सी ए3, गैलेक्सी ए5 और गैलेक्सी एस7 के सेकेंड जेनरेशन हैंडसेट लॉन्च करने के साथ मार्केट में फर्स्ट जेनरेशन सैमसंग गैलेक्सी ए9 भी पेश किया। गैलेक्सी ए9 को चीन में लॉन्च किया गया था, हालांकि कंपनी ने इस दौरान स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इस बीच इंटरनेट पर एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें गैलेक्सी ए9 की चीन में कीमत का खुलासा किया गया है।

चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर पोस्ट किए गए हैंडसेट लिस्टिंग के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए9 की कीमत 3,199 चीनी युआन (करीब 32,700 रुपये) होगी। फैबलेट की ज्यादा कीमत की वजह मेटल फ्रेम और प्रीमियम हैंडसेट गैलेक्सी नोट 5 व गैलेक्सी नोट 6 की तरह ग्लास बॉडी डिजाइन को बताया जा रहा है। ज्ञात हो कि सैमसंग ने अपने इस स्मार्टफोन की कीमत का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया है।
 

सैमसंग गैलेक्सी ए9 में 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। गैलेक्सी ए9 में 64-बिट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 इंटिग्रेटेड है और साथ में मौजूद है 3 जीबी का रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

अब बात कैमरे की। सैमसंग गैलेक्सी ए9 में एलईडी फ्लैश, एफ/1.9 एपरचर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन से लैस 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए9 की एक और बड़ी खासियत 4000 एमएएच की बैटरी है। यह क्वालकॉम क्विक चार्ज़िंग फीचर को सपोर्ट करती है। हैंडसेट में ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, एनएफसी, वाई-फाई और यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं। स्मार्टफोन व्हाइट, ब्लैक और पिंक कलर वेरिएंट उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.